![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2021/08/20210804_212014-780x470.jpg)
![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210803-WA0219-1024x576.jpg)
हरियाणा के कैथल में अंबाला रोड पर स्थित महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर शांति पूर्वक धरना दे रही आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रशासन के रवैये से नाराज होकर सोमवार को पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे के बाद सिटी पुलिस थाना से पहुंचे एसएचओ शिव कुमार के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया इन वर्करों ने जिला प्रशासन पर तानाशाही रवैये से परेशान होकर जाम का रास्ता अपनाया । जिला अध्यक्ष कमला दयौरा का कहना है कि आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा राज्यमंत्री के आवास के बाहर शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस धरने को समाप्त करवाना चाहता है। यहीं नहीं, जिला प्रशासन ने वर्करों पर जाम लगाने के मामले में दो बार एफआइआर भी दर्ज की है। जो निंदनीय है। यूनियन की जिलाप्रधान कमला दयौरा ने कहा कि क्या लोकतंत्र में अपनी मांगों को जनप्रतिनिधि के सामने रखना भी अपराध है। पहले जब विश्वकर्मा चौक पर आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगों को लेकर जाम लगाया था, तब तहसीलदार सुदेश मेहरा ने वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वर्करों केवल पोषण एप को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी वर्कर किसी भी प्रकार से मुकदमा दर्ज करने से भयभीत नहीं होने वाली हैं। जब तक उनकी मांगों पर सरकार संज्ञान नहीं लेती उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा।
धरने की लाइव वीडियो देखें
![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210803-WA0224-1024x576.jpg)