Site icon AanganwadiUttarpradesh

ई पाश मशीन से मिलेगा लाभार्थियों को राशन,केंद्रो पर होगी सीधे आपूर्ति

फर्रुखाबाद जनपद के आंगनवाड़ी केंद्रों मे बच्चो को मिलने वाले पुष्टहार को अब सीधे कंपनी द्वारा आपूर्ति की जाएगी। प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन की सप्लाई मे देरी होने के कारण ये फ़ैसला लिया है।साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को गोदाम से राशन का पता करना और लाने जाने की परेशानी से भी राहत मिल सकेगी।

अक्सर आंगनवाड़ी केन्द्रो पर राशन न मिलने पर लगातर शिकायते आ रही थी। जिसमे पता चला कि आपूर्ति कंपनी द्वारा राशन की आपूर्ति काफी लेट हो रही है। लेकिन अब अप्रैल माह में यह व्यवस्था जिले में प्रभावी होने से ये समस्या खत्म हो जाएगी इसके लिए कंपनी के चयन का काम चल रहा है।

वर्तमान समय मे बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 1752 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केन्द्रो पर लगभग दो लाख लाभार्थी पंजीकृत है। सरकार द्वारा इन केन्द्रो के माध्यम से दलिया, दाल और तेल का वितरण करती है। साथ ही अब बच्चो को होट्कूक्ड योजना से बच्चो को गर्म भोजन दिया जा रहा है।

लेकिन अधिकारियों के निरीक्षण और लाभार्थियो की शिकायतों पर पता चल रहा है कि आंगनवाड़ी केन्द्रो पर राशन उपलब्ध नहीं होता है जिससे आंगनवाड़ी वर्करो कार्यशेली पर सवाल उठाये जाते हैं। इन सभी समस्याओ को खत्म करने के लिए प्रशासन द्वारा नयी व्यवस्था की रही है।

वर्तमान समय मे आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां गोदाम से राशन का उठान कर केन्द्रो पर ले जाती है इसके लिए उन्हे काफी समय बर्बाद करना पड़ता हैं। लेकिन अब प्रशासन द्वारा आपूर्ति कंपनी को नामित कर दिया गया है इस नामित संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर सीधे ही राशन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। गोदाम जाने की समस्या खत्म होने से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लाभार्थियो को मिलेगा ई पाश मशीन से राशन

जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि केन्द्रो के लाभार्थियों को शत प्रतिशन राशन वितरण के लिए जिले मे ये व्यवस्था की जा रही है। कुछ जगहो पर राशन न मिलने की शिकायतों आई है जिसको देखते हुये अब आंगनवाड़ी केन्द्रो पर ई पाश मशीन लगायी।

Exit mobile version