अन्य भर्ती

लेखपाल भर्ती का सेलेब्स हुआ जारी,सीसीसी सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य

लेखपाल न्यूज़

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए शासन से मंजूरी के बाद परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए विज्ञापन अलग से निकालते हुए आवेदन लिया जाएगा।

अवगत हो कि सरकार ने ग्रुप ग की भर्तियो में pet अनिवार्य कर दिया था जिसके कारण इसके लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन किया गया इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही लेखपाल भर्ती में आवेदन कर सकेंगे राजस्व परिषद लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती फंसती हुई नजर आ रही थी यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस महीने के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुताबिक वह चाहता है कि राजस्व परिषद से संशोधित प्रस्ताव मिल जाए जिससे भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाल दिया जाए। विज्ञापन निकलने के बाद आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा और भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मगर, आचार संहिता लागू होने के बाद नई भर्ती को लेकर विज्ञापन निकालने में विधिक अड़चन आएगी। राजस्व परिषद के अध्यक्ष मुकुल सिंघल कहते हैं कि लेखपाल भर्ती के मामले में शासन के निर्देशों का पालन होगा। शासन जो भी निर्देश देगा उसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उनकी तरफ से सभी तैयारियां हैं।

लेखपाल भर्ती के मानक

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने पाठ्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग की होगी। परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे।

सामान्य हिंदी में समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश

ग्राम्य समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाए

गणित संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ हानि, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता के बारे में पूछा जाएगा। आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध, युगपत समीकरण

सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या

सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव व प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोधन व जानकारी

लेखपाल भर्ती में सीसीसी अनिवार्य

लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए लेखपाल भर्ती नियमावली में प्रावधान किया जाना है, लेकिन इसमें अभी तक व्यवस्था न हो पाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस संबंध में राजस्व परिषद को कई बार सूचित कर चुका है। राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसमें पात्रता में कंप्यूटर की जानकारी के लिए ट्रिपल सी की अनिवार्यता संबंधी अर्हता का जिक्र नहीं किया गया था। आयोग ने राजस्व परिषद से इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए संशोधित प्रस्ताव मांगा, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती नियमावली में संशोधन नहीं हो पाया है। राजस्व परिषद से लेकर शासन के बीच प्रस्ताव घूम रहा है। कैबिनेट से नियमावली संशोधन संबंधी प्रस्ताव पास होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए लेखपाल भर्ती नियमावली में प्रावधान किया जाना है, लेकिन इसमें अभी तक व्यवस्था न हो पाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस संबंध में राजस्व परिषद को कई बार सूचित कर चुका है।

राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसमें पात्रता में कंप्यूटर की जानकारी के लिए ट्रिपल सी की अनिवार्यता संबंधी अर्हता का जिक्र नहीं किया गया था। आयोग ने राजस्व परिषद से इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए संशोधित प्रस्ताव मांगा, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती नियमावली में संशोधन नहीं हो पाया है।

लेखपाल भर्ती का सेलेबस

हिंदी: सामान्य हिंदी में समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के बारे में

ग्राम्य समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में

गणित संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ हानि, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता के बारे में पूछा जाएगा। आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य के सवाल पूछे जाएंगे। बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध, युगपत समीकरण पर के बारे में

सामान्य ज्ञान सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या के बारे में सवाल पूछा जाएगा। सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव व प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोधन व जानकारी के बारे में

Aanganwadi Uttarpradesh

आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश एक गैर सरकारी न्यूज वेबसाइट हैं जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों ,सेवाओ एवं निदेशालय द्वारा जारी आदेश की सूचना प्रदान करना है यह एक गैर सरकारी वेबसाइट है और आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश द्वारा डाली गई सूचना एवं न्यूज़ विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों पर निर्भर होती है वेबसाइट पर डाली गई सूचना के लिए कई लोगो द्वारा गठित टीम कार्य करती है

Related Articles

error: Content is protected !!