Site icon AanganwadiUttarpradesh

सहायिका से कार्यकत्री बनाने के सम्बन्ध मे जारी आदेश,मानदेय होगा दुगना

लखीमपुर बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर तैनात सहायिका को अब कार्यकत्री बनाया जायेगा इसके लिए डीपीओ ने आदेश जारी कर दिया है कार्यकत्री बनने के बाद इन सहायिकाओं का भी मानदेय दुगना हो जायेगा

जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत प्रसाद ने आदेश जारी कर सभी परियोजनाओं के सीडीपीओ को मापदंड पूर्ण करने वाली सहायिकाओं की सूची मांगी है इन सहायिकाओं की सूची बनाकर पोर्टल पर फीड की जाएगी जिस पर निदेशालय से अंतरिम निर्णय लिया जाएगा

जारी आदेशानुसार सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को सख्त हिदायत दी गई है कि जो भी सहायिका कार्यकत्री के समकक्ष योग्यता रखती है उसका नाम सूचीबद्ध करते हुए भेजा जाए जिससे इन सहायिकाओं की पदोन्नति का कार्य जल्द पूर्ण किया जा सके

अवगत हो कि प्रदेश सरकार को बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंद्रों पर रिक्त आंगनवाड़ी के पदो पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराना है जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी जी ने सख्त आदेश दिए है लेकिन भर्ती प्रक्रिया से पूर्व समायोजन और पदोन्नति का कार्य अभी अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हो सकी है

मार्च 2023 मे बाल विकास विभाग निदेशालय आंगनवाड़ी के 53 हजार पदो की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर चुका है जिसमे कार्यकत्री,मिनी कार्यकत्री और सहायिकाओं की चयन प्रक्रिया के मापदण्ड तय किए जा चुके है लेकिन अभी भी जिलों में समायोजन और सहायिकाओं की पदोन्नति के कार्य लंबित पड़े हुए है जिससे इस भर्ती का विज्ञापन जारी नही हो सका है अभी भी निदेशालय को जिले के रिक्त पदों की संख्या का आंकड़ा प्राप्त नहीं हुआ है

ये खबर आपको कैसी लगी ,या आपके मन मे आंगनवाड़ी के संबंध में कोई प्रश्न हो या जानकारी हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं

Exit mobile version