Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाड़ी की मृत्यु होने पर 10 लाख और विकलांग होने पर 5 लाख मिलेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में मानदेय कर्मियों के पक्ष मे 6 बड़े निर्णय लिए गए है। इन मानदेय कर्मियों मे आशा स्वयंसेवकों, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, समूह प्रवर्तकों को दुर्घटना मृत्यु पर दस लाख रुपए और विकलांगता पर पांच लाख रुपए देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने मानदेय कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है इससे इन कर्मियों का भविष्य और परिवार को एक बड़ी राहत मिल सकेगी। राज्य की आशा वर्कर,आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, समूह प्रवर्तकों को किसी भी दुर्घटना से मृत्यु होने पर दस लाख रुपए और विकलांग होने पर पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

शिंदे-फडणवीस-पवार सरकार की कैबिनेट मीटिंग मंत्रालय में की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिलाओं के लिए ‘लाडली बहना’ योजना को सहजता और सुगमता से लागू करने के लिए नियमों में बदलाव किया जाता है।

कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर , बाल विकास विभाग की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, समूह प्रवर्तकों को दुर्घटना मृत्यु पर दस लाख और विकलांगता पर पांच लाख का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए प्रति वर्ष लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह घोषणा 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी।

ये भी देखे ….

सपा सांसद ने उठाया आंगनवाड़ी ,शिक्षा मित्र,रोजगार सेवक के मानदेय का मुद्दा

आंगनवाड़ी से जुड़ी अन्य खबरे

केंद्रीय बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी के 5 रजिस्टर को किया बंद

महिलाओ का प्रसव कराने का काम आंगनवाड़ी करेंगी

लोकसभा बजट सत्र में आंगनवाड़ी के मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर भेजा पत्र

Exit mobile version