Site icon AanganwadiUttarpradesh

एक आंगनवाडी भवन बनाने मे कितना खर्चा, कितनी जमीन ?

प्रदेश मे नए आंगनवाड़ी भवन का निर्माण तीन विभागो की मंजूरी के बाद कराया जाता है शासन द्वारा तीनों विभागो को भवन निर्माण के लिए बजट जारी किया जाता है जिसमे पंचायती राज विभाग,मनरेगा विभाग और बाल विकास विभाग के आपसी सामंजस्य द्वारा इन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जाता है।

अब से पूर्व पंचायती राज विभाग द्वारा दो लाख,मनरेगा विभाग द्वारा पांच लाख और बाल विकास विभाग द्वारा दो लाख रुपए का अंशदान दिया जाता है लेकिन अब नए आदेशानुसार मनरेगा विभाग की अंशदान राशि पांच लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर दी गई है अब एक आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए सरकार पर लगभग 12 लाख का खर्च आयेगा

आंगनवाड़ी भवन निर्माण में बढ़ाए गए बजट का आदेश देखने के लिए क्लिक करे

आंगनबाड़ी केन्द्रों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं की सूची

आंगनबाड़ी भवन निर्माण

कार्यदायी संस्था का निर्धारण : जनपद के जिलाधिकारी द्वारा नामित संस्था

स्थल चयन :

लागत :

क्षेत्रफल एवं डिजायन :

व्यय मानक :

ऑपरेशन कायाकल्प

बेबी फ्रेण्डली स्वच्छता सुविधाओं का निमार्ण एवं रख-रखाव

1- शौचालय में बेबी फ्रेन्डली पैन का प्रयोग होना चाहिए, ताकि 6 वर्ष के कम आयु के बच्चों को इसके प्रयोग में असुविधा न हों।

2- शौचालय के अन्दर व बाहर बच्चों को आकर्षित करने हेतु जानवरों व फलों आदि का चित्रण किया जाये तथा शौचालय को रंगाई-पुताई के साथ आकर्षक बनाया जाये।

3- पैन की बगल की दीवाल पर हैण्डिल लगा होना चाहिए, जिससे यदि बच्चे को डर लगे तो उसे वह पकड़ कर बैठ सकें।

4- शौचालय में प्रवेश की सीढ़ी छोटी हो ।

5- दरवाजे में ऊपर व नीचे दोनों तरफ जाली लगी हो ताकि छोटा बच्चा पैन पर बैठकर बाहर देख सकें, इससे उस पर भय नही होगा। इसी प्रकार की जाली/खिडकी बगल की दोनों दीवारों पर भी नीचे बनायी जाये। शौचालय में अंधेरा कदापि नही होना चाहिए। शौचालय के दरवाजों में कुण्डी इस प्रकार लगी हो कि आवश्यकता पड़ने पर उसे बाहर से हाथ डालकर भी खोला जा सकें।

6- वाशबेसिन की ऊँचाई इतनी हो कि बच्चा उस तक आसानी से पहुंच सकें तथा नल की टोटी भी इस प्रकार की हो कि उसे बच्चा सुगमता पूर्वक प्रयोग कर सकें।

7- शौचालयों में फर्श पर तथा दीवाल पर 2 फीट तक टाइल्स लगे हों तथा फोर्स लिफ्ट पम्प से रनिंग वाटर सप्लाई की व्यवस्था हो। नल के साथ मग की भी व्यवस्था हों।

आपको ये जानकारी कैसी लगी, कमेन्ट करके जरूर बताए ।

Exit mobile version