Site icon AanganwadiUttarpradesh

पति पत्नी के झगड़े के बीच फसेंगी आंगनवाड़ी, वैवाहिक वादियों का लेंगी ब्यौरा

कानपुर नगर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्करो वैवाहिक विवाद के केस करने वालो का ब्यौरा लेंगी इन आंगनवाड़ी वर्करो को अपने क्षेत्र में दर्ज किए गये वैवाहिक वाद विवादों से संबंधित लोगो का ब्यौरा लेकर स्थानीय कार्यालय में जमा करना होगा इससे बढ़ते केसो का निस्तारण करने में आसानी होगी

जनपद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुभी गुप्ता द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है जिले की आंगनवाड़ी द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वैवाहिक वादों में लिप्त लोगो का ब्यौरा लिया जाए इन व्यक्तियों से दर्ज कराए गए प्रार्थना पत्र ,वादी की फ़ोटो,एफ आईआर की प्रतिलिपी और फोन नम्बर की जानकारी ली जाए और ये जानकारी संबंधित कार्यालय में जमा कराई जाए

आमतौर पर पति पत्नी द्वारा आपसी विवाद को बहुत जल्द ही कोर्ट में दर्ज तो कर देते है लेकिन इन केसो की तारीखों पर लापरवाही बरतने लगते है जिसके कारण इन वैवाहिक विवाद के केस डालने वाले व्यक्तियों के कारण लोक अदालतों में केसो की संख्या बढ़ती रहती है

जिला न्यायालय द्वारा जारी आदेश देखे

इसी संबंध में जिला न्यायालय द्वारा जिले में पांच ट्रायल मीटिंग का भी आयोजन किया जा रहा है जिससे कि इन मीटिंग द्वारा वाद विवादों का निपटारा किया जा सके और लोक अदालतों से पहले ही केसो का निपटारा किया जा सके

Exit mobile version