जिले मे 191 पदो के सापेक्ष 129 आंगनवाड़ी का रिजल्ट जारी,62 पद रह गए रिक्त
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

बागपत जिले मे चल रही आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया मे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चयनित 129 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची को जिले के विकास भवन और परियोजना सीडीपीओ कार्यालयों पर चस्पा दिया गया है। आवेदक महिलाए जाकर अपना नाम देख सकती है।
जिले में मार्च 2024 को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 191 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसमे 2179 महिलाओ ने आंगनवाड़ी पद की नौकरी के लिए आवेदन किया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनो की जांच मे 766 आवेदन निरस्त कर दिये गए है।
जनपद बागपत मे भर्ती का पूर्ण ब्योरा
जिला | बागपत |
टोटल पदो की संख्या | 191 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 02/04/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश | क्लिक करे |
पात्र आवेदको को कार्यालय बुलाकर अभिलेखो की जांच कर सूची जारी की गयी थी इस सूची पर आपत्तिया मांगी गयी थी जिसमे इन आवेदको पर आई 18 आपत्तियों का निस्तारण करके अब अंतिम सूची जारी की गई है जिसमे 129 महिलाओ का आंगनवाड़ी के पद पर चयन कर लिया है जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 62 पद रिक्त रह गए हैं।
आवेदक महिलाओ द्वारा शासन द्वारा जारी नियमो का पालन नहीं करने के कारण इन पदों के लिए आवेदन निरस्त किये गए हैं। चयनित महिलाओ को शासन के दिशा निर्देश मिलने के बाद नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। जिन महिलाओ का नाम सूची मे है उन महिलाओ मे खुशी की लहर दौड़ गयी है जबकि आवेदन निरस्त और सूची से बाहर होने वाली महिलाए निराश है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नियम
नयी नियमावली जारी होने के बाद आंगनवाड़ी के रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटर पास होनी चाहिए। अधिकतम योग्यता स्नातक तक की महिलाए आवेदन कर सकती है। आंगनवाड़ी के पदो पर आवेदन करने वाली महिलाओ की उम्र सीमा लिए 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाली विधवा महिला, तलाकशुदा महिलाओ को वरीयता मिलेगी। इसके बाद बीपीएल श्रेणी की महिला को वरीयता दी जाएगी। अगर इन श्रेणियों में कोई महिला अभ्यर्थी नहीं मिलती है तो अन्य महिलाओं की शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट बनेगी।