इस जिले मे 146 महिलाओं का आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर हुआ चयन
आंगनवाड़ी भर्ती न्यूज

फर्रुखाबाद जिले मे चल रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 162 रिक्त पदो पर भर्ती के सापेक्ष के 146 महिलाओ का चयन कर लिया गया है। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र की उपस्थिति में इन नव नियुक्त आंगनवाड़ी वर्करो को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है।
जिले मे शासन के आदेश पर डीपीओ द्वारा मार्च 2024 मे आंगनवाड़ी के 162 पदो पर विज्ञप्ति जारी की गयी थी। जिसमे 4900 महिलाओ ने आवेदन किया था ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद पात्र आवेदक महिलाओ के अभिलेखो की जांच की गयी इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की गयी है।
इस मेरिट सूची मे चयन की गयी महिलाओ में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित महिला, 6 विधवा और 6 दिव्यांग महिलाओ का आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर चयन किया गया हैं। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नव चयनित महिलाओ को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इन महिलाओ मे खुशी का माहौल है।
जिले मे चयन की गयी नयी आंगनवाड़ी वर्करो को प्रशासन द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण अगले माह अप्रैल मे किया जाना था लेकिन शासन द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती मे तेजी करने के निर्देश के बाद जिले के अधिकारियों द्वारा आनन फानन मे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेरिट लिस्ट कर दी गयी और उसके बाद जल्दी जल्दी मे महिलाओ को सूचित कर नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बुलाया गया था।
वर्तमान समय मे जिले के संचालित 1752 आंगनबाड़ी केन्द्रो पर 1302 आंगनवाड़ी कार्यकत्री नियुक्त है साथ ही जिले मे 304 आंगनवाड़ी केंद्रो का संचालन विभागीय भवन में किया जा रहा है। अभी कुल रिक्त पदो मे 146 नयी आंगनवाड़ी वर्करो का चयन किया गया है।