इस जिले मे 246 महिलाओ का हुआ आंगनवाड़ी के पद पर चयन। बाकी पदो के लिए करना होगा इंतजार
आंगनवाड़ी भर्ती

झांसी जिले मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर नियुक्ति देने के लिए विभागीय कार्यवाही चल रही है। जिले मे कुल रिक्त 290 पदो के लिए आवेदन मांगे गए थे इन आवेदनो की जांच के बाद पात्र महिलाओ का चयन कर लिया गया है विभाग द्वारा कुल रिक्त पदो के सापेक्ष 246 पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है।
जिले के डीपीओ विपिन कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले मे नयी चयन की गयी 246 महिलाओ को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। अब जिले मे कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या 1120 से अधिक हो गई है। नयी नियुक्ति होने से अब लाभार्थियो को सरकारी योजनाओ का लाभ जल्दी मिल सकेगा।
बाल विकास निदेशालय द्वारा सभी जिलो को आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गए है। विभाग का मानना है कि प्रदेश मे कार्यकत्री भर्ती पूर्ण होने के बाद आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
प्रदेश मे लगभग 18 वर्ष बाद बाल विकास विभाग मे आंगनवाड़ी भर्ती शुरू की जा रही है। एक बड़े समय से आंगनवाड़ी भर्ती न होने प्रदेश मे लगभग 55 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े है जिसमे हर साल आंगनवाड़ी के रिटायर होने और काफी आंगनवाड़ी की मर्त्यु होने से रिक्त पदो की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केन्द्रो का सही तरीके से संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 246 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिले की सभी परियोजना जिसमे बबीना, बड़ागांव, बामौर, बंगरा, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर और मोठ और शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति हो चुकी है।
जिला | झाँसी |
टोटल पदो की संख्या | 290 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17/10/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश | क्लिक करे |