Site icon AanganwadiUttarpradesh

इस जिले मे 337 महिलाएं बनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री,मेरिट सूची जारी

प्रदेश के बाल विकास विभाग मे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदो पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर चयन की कार्यवाही चल रही है जिसमे जिलो के माननीय द्वारा महिलाओ को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पदो का नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है।

रायबरेली जिले मे शासन के निर्देश पर पिछले वर्ष 350 आंगनवाड़ी के पदो पर आवेदन मांगे गए थे। आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाओ को शेक्षिक योग्यता इंटर पास और उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गयी है। आवेदन प्रक्रिया के बाद जिले मे गठित जांच कमेटी द्वारा अभिलेखो का सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी कर दी गयी है।

जिले के सदर व सलोन क्षेत्र की चयनित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण करने के लिए सामुदायिक भवन रतापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम हथकरघा तथा वस्त्रत्तेद्योग मंत्री राकेश सचान, सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 77 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया

प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने अपने भासण मे कहा कि जिले में निकली 350 आंगनवाड़ी के रिक्त पदों के सापेक्ष 337 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सूची जारी कर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। जिसमे सलोन क्षेत्र की 61 और शहरी क्षेत्र की 16 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा चुका है।

अब अन्य क्षेत्र की चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए नियुक्त पत्र का वितरण किया जायेगा। जिले मे आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ की गयी है जिले मे किसी भी आवेदक द्वारा भर्ती के सम्बंध मे कोई शिकायत लंबित नहीं है।

जनपद रायबरेली मे रिक्त पदो का ब्योरा

जिला रायबरेली
टोटल पदो की संख्या 350
आवेदन की अंतिम तिथि 03/04/2024
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे क्लिक करे
आवेदन करने के लिए लॉगिन करेक्लिक करे
विभागीय वैबसाइटक्लिक करे
विभागीय आदेश क्लिक करे
Exit mobile version