172 आंगनवाड़ी पदो के लिए 5 हजार आवेदन,1300 हुए निरस्त
आंगनवाड़ी भर्ती न्यूज

हाथरस जिले में बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 172 रिक्त पदों पर शासन के निर्देश पर मार्च 2024 मे आवेदन लिए गए थे जिनका अब आवेदनो के सत्यपान का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदनो के सत्यापन के बाद पात्र महिलाओ के चयन के लिए मेरिट सूची जारी की जायेगी।
जिले में महिलाओ द्वारा 172 रिक्त पदों के लिए लगभग 5000 आवेदन किये गए है। आवेदनो की जांच के बाद 4100 आवेदन सही पाए गए हैं। जिसमें 900 आवेदन सामान्य निवास, आय और जाति प्रमाणपत्रों और बाकी आंगनवाड़ी केंद्र न भरने व अन्य कारणो से निरस्त कर दिये गए है।
अब सही पाये गए आवेदनो मे कुल 172 रिक्त पदों के सापेक्ष महिला अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जा रही है। जिन महिला आवेदको के मार्क शीट के अनुसार नंबर ज्यादा होंगे उनका नाम मेरिट सूची मे ऊपर जायेगा। इसमे भी विधवा,तलाक शुदा महिलाओ को प्रमुखता से लिया जायेगा।
बाल विकास के अनुसार जिले में 1712 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। जिसमे 172 आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त चल रहे पदो पर आवेदन मांगे गए थे । केन्द्रो पर रिक्त पदो की वजह से नजदीकी केन्द्रो की एक-एक कार्यकत्रियों पर दो-दो केंद्राें का चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।
इसमे कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों का चार्ज आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भी ले रखा हैं। इन चार्ज वाले वाले केन्द्रो पर सिर्फ राशन वितरण ही किया जाता है। केंद्र रिक्त होने से बच्चो की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन अब भर्ती पूर्ण होने के बाद इन केन्द्रो पर नयी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की जायेगी।
इस संबंध मे जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय का कहना है कि ऑनलाइन आवेदनो का सत्यापन हो चुका है। अब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 15 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए इन अभ्यर्थियों को कॉल कर विकास भवन में बुलाया जाएगा।