आंगनवाडी कार्यकत्रियों के 21547 पदों के लिए 6.69 लाख आवेदन
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

उत्तरप्रदेश के बाल विकास विभाग मे आंगनवाड़ी के पदो पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं। विभागिए पोर्टल पर भर्ती प्रक्रिया के सम्बंध मे शासन द्वारा लगातार रिपोर्ट ली जा रही है।
अवगत हो कि उत्तरप्रदेश के सभी जिलो मे लगभग 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदो पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है जिसकी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक तरीके से पारदर्शिता के साथ सत्यापन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग मे 21,547 पदो के लिए विभागीय पोर्टल पर 6.69 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। आवेदन के बाद अब सभी जिलो मे भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अभिलेखो का ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।
जिसमे लगभग 7 जिलों में मेरिट सूची जारी कर महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। और बाकी बचे 68 जिलों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन भी पूर्ण होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में जल्द ही 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र जारी कर केन्द्रो का संचालन की जिम्मेदारी दी जायेगी।
प्रदेश के मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर जिलों में मेरिट सूची जारी कर चयनित महिलाओ के अभिलेखो का सत्यापन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। जबकि मुरादाबाद और प्रयागराज में जल्द पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है बाकी अन्य जिलो मे जल्द पूर्ण करने के लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है।