आंगनवाडी भर्ती मे धांधली के दोषी 8 लेखपाल हुए सस्पेंड
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

अमरोहा जिले मे चल रही आंगनबाड़ी भर्ती के परिणाम जारी कर दिये है लेकिन इस भर्ती मे चयनित कुछ महिलाओ के आय प्रमाण पत्रो पर शिकायत की गयी है इन शिकायतों के आधार पर फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाने वाली महिलाओ के खिलाफ डीएम स्तर पर जांच कराई गई है।
इस जांच में आठ गांवों के लेखपालों ने आवेदक महिलाओ से साँठ गांठ कर कम आय के प्रमाण पत्र जारी करने की पोल खुल गयी है। शिकायत के आधार पर की गयी जांच में आरोप सही मिलने पर डीएम ने एसडीएम को तहसीलों के लेखपालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
इसके बाद एसडीएम ने इन आठ आय प्रमाण पत्रों को निरस्त करते हुए कम आय का प्रमाण पत्र जारी करने वाले आठ लेखपालों को सस्पेंड कर दिया है। डीएम निधि गुप्ता ने इस कार्यवाही की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिले मे शासन के निर्देश पर मार्च 2024 में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया के बाद गरीबी रेखा से नीचे वाली महिला आवेदको को वरीयता दी गयी लेकिन इसमें चयनित आठ महिला अभ्यर्थियों ने लेखपाल से आय से कम आय का प्रमाण पत्र जारी करा लिया।
जिला | अमरोहा |
टोटल पदो की संख्या | 132 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 05/04/2024 |
परियोजना का नाम | रिक्त पदो की संख्या |
अमरोहा शहर | 14 |
अमरोहा देहात | 10 |
गंगेश्वरी | 22 |
गजरोला | 14 |
हसनपुर | 23 |
धनोरा | 25 |
जोया | 24 |
आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट 2025
बलिया | लिस्ट 1 लिस्ट 2 |
जालौन | क्लिक करे |
अमेठी | क्लिक करे |
लखीमपुर | क्लिक करे |
वाराणसी | क्लिक करे |
बिजनौर | क्लिक करे |
हरदोई | क्लिक करे |
बलरामपुर | क्लिक करे |
गाजीपुर | क्लिक करे |
बदायूं | क्लिक करे |