सोनभद्र जिले के दुद्धी ब्लॉक मे चल रही आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट सूची पर आवेदक महिलाओ ने आपत्ति करना शुरू कर दिया है। कार्यालय द्वारा जारी सूची मे अलग अलग ग्राम पंचायतों की चयनित 59 आंगनवाड़ी कार्यकत्री के चयन मे बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गयी है।
आवेदक महिलाओ ने दुद्धी के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पहुंच कर चयनित बघाडू से सुशीला, मंजू व रबीना, धूमा से सुमन, बुटबेढ़वा से प्रियंका, जाताजुआ से परमशिला सहित अन्य चयनित महिलाओ के खिलाफ सीडीपीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
इस शिकायती पत्र के अनुसार महिलाओ का कहना है कि ब्लॉक द्वारा जारी सूची मे गाँव की मेरिट बहुत हाई जाने के बाद भी कम अंक वाली महिलाओ का चयन किया गया हैं। जिसमे कई गावों के प्रधानो ने अपने सगे संबंधियों को गलत तरीके से चयन कराया है लेकिन सीडीपीओ ने इन महिलाओं को समझाते हुए बताया कि ऑनलाइन भर्ती मे किसी की सिफ़ारिश की गुंजाइश नहीं है ये चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं।
जबकि महिलाओं का कहना था कि शासन द्वारा निर्देश के अनुसार आंगनवाड़ी भर्ती के लिए योग्यता इंटर ही निर्धारित के बाद भी अन्य आवेदक महिलाओ के बीए और एमए की डिग्री के अंको को जोड़कर चयन किया जा रहा हैं। हकीकत मे आवेदन करने वाली महिलाओ की शेक्षिक योग्यता के अनुसार बीए पास महिलाओ के नंबर के आधार पर मेरिट बनाई जा रही है।
इस आंगनवाड़ी भर्ती मे महिलाओ द्वारा अपलोड किए गए आय प्रमाण मे भी बड़ा खेल चल रहा है। भर्ती नियमावली के अनुसार आय प्रमाण पत्र बहुत ही कम मांगा गया है जिसकी वजह से महिलाओ ने लेखपाल से जुगाड़ करके गलत आय प्रमाण पत्र बनवाए है।
जिले मे महिलाओ ने चयनित महिलाओ पर गलत आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। इन महिलाओ ने अपनी आय मे गड़बड़ी करते हुए लेखपाल से मिलकर आय कम आय का प्रमाण पत्र बनवाकर अपलोड किया है जिसकी वजह से इन अपात्र महिलाओ का चयन हो गया। इसीलिए इन महिलाओ ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए आय प्रमाण पत्रों का सत्यापन की जांच की मांग की है।
शिकायत कर्ता महिलाओ ने का कहना है कि कार्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट मे बीपीएल परिवार व आय प्रमाण पत्र मे गड़बड़ी की गयी है जबकि शासन के निर्देश के अनुसार चयन सूची मे विधवा, निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी हैं।
इस संबंध में सीडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया जिले के दुद्धी ब्लॉक में 6 ईडब्लूएस सहित कुल 59 आंगनवाड़ी का चयन हुआ हैं। जिन महिलाओं ने शिकायत दर्ज करायी हैं, उसका समाधान किया जा रहा हैं।

