Site icon AanganwadiUttarpradesh

विज्ञापन मे त्रुटि के कारण शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी भर्ती हुई निरस्त,दुबारा लिए जाएंगे आवेदन

कोशम्भी जिले के शहरी क्षेत्र मे चल रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 44 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। भर्ती के लिए जारी विज्ञापन मे वार्ड वार रिक्तिया प्रकाशित न होने के कारण जिला स्तरीय अधिकारियों ने भर्ती निरस्त करते हुए दोबारा आंगनवाड़ी भर्ती के लिए दुबारा आवेदन लेने का निर्णय लिया है।

जिले के जिन शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है उनमे सिराथू के 12, कड़ा के तीन, सरसवां के तीन, मंझनपुर के छह, शहर स्लम के तीन, मूरतगंज के छह, चायल के 11 पद शामिल है। भर्ती विज्ञापन मे वार्डवार रिक्तिया प्रकाशित न होने के कारण समस्या आ रही थी। आवेदको की शिकायत पर इन पदो पर आए ऑनलाइन आवेदन को निरस्त करते हुए अब इन पदो पर जल्द भी भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाएगी।

जिले मे शासन के आदेश पर 11 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 190 रिक्त पदों के लिए विभागीय भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। डीपीओ का कहना है कि 190 पदो के सापेक्ष 146 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी लेकिन शहरी क्षेत्र के 44 रिक्त पदों पर विज्ञापन मे त्रुटि के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों की चयन प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी है। अब इन पदो पर नए सिरे से भर्ती शुरू की जायेगी।

जिला कोशाम्भी
टोटल पदो की संख्या 190
आवेदन की अंतिम तिथि 01/04/2024
परियोजना का नाम रिक्त पदो की संख्या
सिराथू50
कडा9
कनेली17
सरसवा26
मंझनपुर 22
शहरी क्षेत्र 3
मूरत गंज 20
चायल40
नेवादा3
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे क्लिक करे
आवेदन करने के लिए लॉगिन करेक्लिक करे
विभागीय वैबसाइटक्लिक करे
Exit mobile version