Site icon AanganwadiUttarpradesh

शासन के आदेश पर आंगनवाड़ी भर्ती हुई तेज,मेरिट लिस्ट जारी

प्रदेश मे आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदो पर चल रही भर्ती मे बड़े स्तर पर हो रही धांधली की पोल मंत्री से लेकर डीएम तक खोल चुके है लेकिन बाल विकास निदेशालय ने आंगनवाड़ी भर्ती मे गड़बड़ी करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी है और अब निदेशालय ने भी भर्ती को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

शाहजहांपुर जिले के सीडीओ डा.अपराजिता सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदो पर भर्ती जल्द पूर्ण करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिशा निर्देश दिए है। सीडीओ ने कहा है कि जिले मे 342 रिक्त पदो पर आए आवेदनो का काम जल्द खत्म किया जाये। आंगनवाड़ी भर्ती पूर्ण करने का कार्य पहले ही लेट हो चुका है अब इसमें ज्यादा देरी न की जाए।

अवगत हो कि शासन के निर्देश पर जिले मे आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 342 पदों पर पिछले वर्ष मार्च 2024 मे विज्ञप्ति जारी की गयी थी। जिसके लिए विभाग को 7500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब ऑनलाइन आवेदन करने वाली महिलाओ का सत्यापन किया जा रहा है जिसमे इन महिलाओ के प्रमाण पत्रों का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी का कहना है कि जिले मे आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। आवेदक महिलाओ के आय, निवास व शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। निदेशालय से निर्देश मिले है कि जल्द भर्ती पूर्ण की जाए इसीलिए आंगनवाड़ी भर्ती को अगले दस दिन में पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे है।

जिला स्तर के अधिकारियों की माने तो जिले में 342 पदों पर आए आवेदन का सत्यापन डीपीओ की निगरानी मे हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जा रही है आवेदको को किसी के सिफ़ारिश करने की कोई जरूरत नहीं है। भर्ती पूर्ण होने के बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू हो जायेगा।

Exit mobile version