Site icon AanganwadiUttarpradesh

जिले मे होगी दो हफ्ते मे आंगनवाड़ी भर्ती पूरी : डीपीओ

वाराणसी जिले मे शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2024 की प्रक्रिया को अब तेज कर दिया है। जिला स्तरीय अधिकारियों की माने तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिले मे 199 रिक्त पदों पर 10,689 महिलाओ द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है।

जिले के ब्लाक हरहुआ व शहरी क्षेत्र को छोड़ कर बाकी अन्य ब्लाकों मे आवेदनों की जांच का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब पात्र आवेदक महिलाओ के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का फिजिकल वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। जल्द ही शेष परियोजनाओ मे सत्यापन कर कार्य खत्म किया जायेगा।

आवेदक महिलाओ के अभिलेखो के सत्यापन के बाद जिला कार्यालय पर मेरिट सूची चस्पा दी जायेगी। इसी सूची के आधार पर महिला का आंगनवाड़ी के पद पर चयन किया जायेगा। चूंकि आंगनवाड़ी भर्ती मे विभाग द्वारा कार्यकत्री के पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट रखी गयी है। इसीलिए इंटर से ऊपर उच्च कक्षाओं के अंकों को जाेड़कर प्रतिशत निकाला जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद पर नियुक्त होने के बाद 7500 रुपये मानदेय दिया जायेगा जिसमे 4500 रुपये केंद्र सरकार और 1500 रुपये राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है इसके साथ साथ पोषण ट्रेकर समेत अन्य कार्य करने के लिए 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह के अनुसार आंगनवाड़ी भर्ती मे कार्यकत्री पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट रखी गयी है जिसमे कार्यकर्ताओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट सूची मे बीपीएल कार्ड, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिले मे आवेदन करने वाली महिलाओ को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा उम्मीद जताई जा रही है कि होली तक फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा। जिससे रिक्त पड़े आंगनवाड़ी केन्द्रो मे कार्यकत्री की नियुक्ति से बच्चों, धात्री व गर्भवती महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के संचालन में भी तेजी आएगी।

Exit mobile version