Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाड़ी वर्करो को कराया जायेगा बाल स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा सार्टिफिकेट कोर्स

बाल विकास मे अब आंगनवाड़ी वर्करो को भी बाल स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा नाम से सार्टिफिकेट कोर्स कराया जा रहा है। इसकी शुरुवात प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की पहल पर की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी को इसके लिए पाठ्यक्रम भी तैयार किया जा चुका हैं।

प्रदेश मे आंगनवाड़ी केन्द्रो की स्थिति

Oplus_131072

प्रयागराज जिले मे उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के सुझाव पर बाल विकास मे मानदेय पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बाल स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा नाम से सार्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है।

प्रदेश मे आंगनवाड़ी केन्द्रो के लाभार्थियो को मिलने वाले पोषाहार का ब्यौरा

Oplus_131072

जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी वर्करो को प्रशिक्षण देने के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया हैं। आंगनवाड़ी को इस प्रशिक्षण के लिए अध्ययन सामग्री तैयार की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि शैक्षिक सत्र 2025 से इस पाठ्यक्रम का संचालन शुरू किया जायेगा।

विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विद्या शाखा की प्रभारी निदेशक प्रो. मीरा पाल का कहना है कि इस नए पाठ्यक्रम के लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य होना चाहिए। चूंकि यह पाठ्यक्रम प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देखते हुए तैयार किया गया है। इसीलिए कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी केन्द्रो मे आने वाले बच्चों की मनोदशा को समझते हुए अध्ययन कराया जायेगा।

आंगनवाड़ी वर्करो को पाठ्यक्रम के लिए छह माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। विभाग द्वारा तैयार इस पाठ्यक्रम में बाल मनोविज्ञान, बाल स्वास्थ्य, बाल आहार, शरीर पोषण, स्वचछता, महिला सशक्तीकरण, टीका करण और जागरूकता विषयो को शामिल किया गया है।

ये भी पढे ….ऑनलाइन आवेदन के बाद 453 पदो पर चयन की कार्यवाही शुरू

आंगनवाड़ी ,आशा वर्करों को आगामी बजट मे कर्मचारी बनाए जाने का प्रस्ताव

एक साल का बकाया मानदेय लेने पहुंची विधवा आंगनवाड़ी को गाली देकर भगाया

Exit mobile version