एससी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला बनी आंगनवाड़ी,ग्राम प्रधान ने डीपीओ से की शिकायत
आंगनवाड़ी भर्ती 2024

बरेली जिले के आंवला ब्लॉक मे चल रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया से नाराज एक महिला अपने परिजनों के साथ कल तहसील गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। इस महिला का आरोप है कि आंगनवाड़ी भर्ती मे बड़ी धांधली चल रही है। लेकिन शाम को नायब तहसीलदार ने जांच का आश्वासन देकर महिला का अनशन समाप्त करा दिया है।
ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मनौना गांव निवासी सबीना का कहना है कि उसने शासन द्वारा निकली आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद सभी दस्तावेजो का वेरिफिकेशन भी किया जा चुका था।
लेकिन जब पिछले महीने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गयी तो उसमे उसका नाम नहीं था। जानकारी लेने पर पता चला कि उसके गांव मे अन्य महिला आवेदक का चयन किया गया है। इस सम्बंध मे सबीना का कहना है कि जिस महिला का चयन किया गया है वो शासन द्वारा जारी नियमवाली के विरुद्ध है।
आंगनवाड़ी भर्ती मे गरीब महिलाओ को प्राथमिकता दी जाती है जबकि जिस महिला का चयन किया गया है वो महिला एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती है। इससे पहले भी आंगनवाड़ी भर्ती चयन प्रक्रिया पर संपूर्ण समाधान दिवस में भी एक अधिवक्ता ने सवाल उठाया था।
जिला | बरेली |
टोटल पदो की संख्या | 311 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10/04/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश | क्लिक करे |
शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र मे ग्राम टोडरपुर की प्रधान कुलविंदर कौर ने अपने गाँव मे आंगनवाड़ी के पद पर चयनित महिला पर जालसाजी कर नियुक्ति लेने का आरोप लगाया है। प्रधान का कहना है कि उसके गाँव मे चलने वाला आंगनवाड़ी केंद्र एससी कोटे के लिए आरक्षित है।
लेकिन इस केंद्र पर जिस महिला का चयन किया गया है उस महिला के दस्तावेज़ फर्जी है। इस महिला ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर खुद का चयन करा लिया है। अब ग्राम पंचायत टोडरपुर की प्रधान कुलविंदर कौर ने डीपीओ को प्रार्थना पत्र भेजकर चयनित महिला के दस्तावेजो की जांच कर कार्यवाही करने का निवेदन किया है।
जिला | शाहजहाँपुर |
टोटल पदो की संख्या | 342 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 06/04/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश | क्लिक करे |