आंगनवाडी भर्ती की फाइनल सूची मे बाबू ने बदल दिया नाम,स्पष्टीकरण मांगा
आंगनवाड़ी खबर

मुरादाबाद जिले मे बाल विकास विभाग के कर्मचारियो ने आंगनबाड़ी भर्ती चयन सूची में बड़ा खेल कर दिया है। डीएम के अनुमोदन के बाद तैयार की गई अंतिम सूची में चयनित महिला का नाम हटाकर अन्य महिला का नाम फीड कर दिया है। अंतिम मेरिट सूची मे नाम न मिलने पर चयनित महिला ने इसकी शिकायत की तो सारी पोल खुल गयी।
जिला | मुरादाबाद |
टोटल पदो की संख्या | 362 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31/01/2025 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश/विज्ञप्ति | ——– |
पिछले साल 2024 मे आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल रिक्त 362 पदो पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमे आवेदनो की जांच के बाद 274 पदों के लिए फाइनल सूची जारी कर दी गई। जिसमे बिलारी ब्लाॅक पर सूची चस्पा दी गयी थी। इस सूची मे में तहसील क्षेत्र के जरगांव से आनंद प्रभा का नाम था।
लेकिन इसी गांव की दूसरी आवेदक महिला वंदना ने चयन सूची मे आनंदप्रभा के चयन पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका आय प्रमाणपत्र गरीबी रेखा से ऊपर का है। शिकायत की जानकारी मिलने पर आनंद प्रभा ने तहसील में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका आय प्रमाण पत्र गलत जारी किया गया है।
शिकायत की जांच सही पाए जाने पर तहसील प्रशासन ने आनंद प्रभा की आय 54 हजार के बजाय 37 हजार रुपये करते हुए नया आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। लेकिन डीएम द्वारा अनुमोदित आंगनवाड़ी भर्ती की अंतिम मेरिट सूची मे आनंद प्रभा का नहीं, सुनैना का नाम था।
इस सम्बंध मे जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी का कहना है कि जरगांव में आंगनबाड़ी के पद पर सुनैना का ही चयन हुआ है। आनंद प्रभा का नाम सूची में दूसरे नंबर पर था, लेकिन कार्यालय के बाबू की गलती से सूचना पट पर चस्पा की जाने वाली सूची में आनंद प्रभा का नाम टाइप हो गया। इस मामले में लिपिक प्रमोद यादव का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिले में आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की लगभग करीब 80 शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है इन शिकायतों का संज्ञान मे लेते हुए डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। सीडीओ का कहना है कि सबसे अधिक शिकायतें आय प्रमाणपत्र के सम्बंध मे मिली हैं। इन सभी प्रमाण पत्रो का तहसील से सत्यापन कराया जा रहा है। इसीलिए शिकायतों का निस्तारण होने के बाद ही चयनित महिलाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।