आंगनवाडी भर्ती मे धांधली को लेकर सारी हद लांघी,सारे नियम तोड़े
आंगनवाड़ी भर्ती खबर

बांदा जिले मे चल रही आंगनबाडी भर्ती प्रक्रिया में धांधली ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है अमीर और रसुखदार महिलाओ का आंगनवाड़ी के पद पर चयन किया गया है। अब इन चयनित आंगनवाड़ी के खिलाफ शिकायत के आधार पर जांच शुरू की जायेगी।
आंगनबाड़ी के पदो पर ऑनलाइन आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया मे मेरिट लिस्ट जारी की गयी है। इस चयन प्रक्रिया मे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली आवेदक महिलाओं को वरीयता दी जाना थी। लेकिन कुछ महिलाओ ने लेखपालों से मिलकर गरीबी रेखा का फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवा लिया।
जिले मे जिन महिलाओ का आंगनवाड़ी के पद पर चयन हुआ है वो महिला के घर में ट्रैक्टर, 20 बीघे से अधिक कृषि भूमि, पक्का मकान है लेकिन इन महिलाओ ने गरीबी का आय प्रमाण पत्र बनवाया है। जबकि कुछ महिलाओ ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया है जो गांव में नहीं रहती हैं। इन फर्जी आय और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर इन आवेदक महिलाओ का चयन भी हो गया है।
मेरिट सूची से बाहर हुई फूला देवी व अंजना कुमारी के शिकायत पत्र हवाला देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि जिस आंगनबाड़ी प्रियंका देवी का चयन किया गया है उसका गरीबी रेखा का आय प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है, जबकि वह पात्र नहीं है।
अन्य शिकायत कर्ता सारिका सिंह निवासी तरायां ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके गाँव मे जिस शालिनी देवी का आंगनबाडी के पद पर चयन हुआ है उसक निवास प्रमाण पत्र फर्जी है उसकी तीन साल पहले शाहपुरसानी ब्लाक बिसंडा मे शादी हो चुकी है। अब वो इस गांव की निवासी नहीं हैं।
लाखीपुर ग्राम प्रधान छोटेलाल व ललिता देवी द्वारा उच्चाधिकारियों से की गयी शिकायत मे बताया कि उनके गाँव मे भी चयनित की गयी आंगनबाड़ी खुशबू चौधरी ने फर्जी आय व निवास प्रमाण लगाकर नियुक्ति ली है। रामपुर के आंनद ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनके गाँव मे जिस आंगनबाड़ी वंदना पाल का चयन किया गया है उसका आय प्रमाण पत्र फर्जी है। वंदना का पति एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है और इसके पास 23 बीघा सिचिंत भूमि भी है।
जिन चयनित 12 से अधिक आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की शिकायत की गयी है उनकी शिकायत के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने एसडीएम से आय व निवास प्रमाण की जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। अब जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट
बलिया | लिस्ट 1 लिस्ट 2 |
जालौन | क्लिक करे |
अमेठी | क्लिक करे |
लखीमपुर | क्लिक करे |
वाराणसी | क्लिक करे |
बिजनौर | क्लिक करे |
हरदोई | क्लिक करे |
बलरामपुर | क्लिक करे |
गाजीपुर | क्लिक करे |
बदायूं | क्लिक करे |