Site icon AanganwadiUttarpradesh

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित करने के लिए 254 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए सभी 8 आकांक्षात्मक जिलों में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ साथ इन आठ आकांक्षात्मक जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिदिन 400 कैलोरी युक्त पौष्टिक स्वल्पाहार दिया जाएगा।

प्रदेश के आकांक्षात्मक जिलों के करीब 11 लाख बच्चों को पौष्टिक स्वल्पाहार उपलब्ध कराने के लिए 254 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के पायलट प्रोजेक्ट की कार्य-योजना तैयार की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुपोषण को खत्म करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान की शुरूवात की है। इस अभियान के तहत पहले प्रदेश के सभी आठ आकांक्षात्मक जिलों में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिदिन 400 कैलोरी और 15 से 20 ग्राम प्रोटीन युक्त स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान के लिए चिह्नित किये गये 11,13,783 बच्चो के स्वल्पाहार के लिए प्रतिदिन 44 रुपये प्रति बच्चे का खर्च आएगा।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के लिए शासन द्वारा 254.83 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस अभियान मे बच्चों को फ्लेवर्ड मिल्क, मिलेट चिक्की न्यूट्रीबार, एक केला या मौसमी फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ वितरित किए जाएंगे। इसके साथ साथ विशेषज्ञों की टीम समय-समय पर बच्चो के स्वास्थ्य की निगरानी भी करेगी जिससे इस अभियान के प्रभाव का आकलन भी समयबद्ध तरीके से किया जा सके।

जिसमे विशेष रूप से वाराणसी में किए गए प्रारंभिक प्रयोग में सकारात्मक परिणाम मे आने वाली मिलेट चिक्की न्यूट्रीबार शामिल है। इस स्वादिष्ट मिलेट न्युट्रीबार के वितरण से आंगनबाड़ी के बच्चों में एनीमिया, स्टंटिंग और अंडरवेट की समस्या में कमी आई है साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि भी दर्ज की गई है।

Exit mobile version