सीडीपीओ और सुपरवाइजर को मिलेगा ओटीपी और चेहरे की पहचान करने का प्रशिक्षण
आंगनवाड़ी न्यूज

उत्तरप्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की निदेशक संदीप कौर ने प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश जारी करते हुए कहा है कि आंगनवाड़ी केन्द्रो के सभी लाभार्थियो का ओ०टी०पी० और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए मुख्य सेविका और सीडीपीओ का प्रशिक्षण कराया जाए। जिससे पोषण ट्रेकर पर पंजीकृत लाभार्थियो का सत्यापन करते हुए राशन वितरण किया जाये।
अवगत हो कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत बच्चो और महिलाओ का सत्यापन करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन और ओ०टी०पी० मॉड्यूल को प्रदेश के सभी जिलो मे लागू किया जाये इसके लिए भारत सरकार द्वारा एन०ई०जी०डी० के सहयोग से सभी जिलो मे प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
इस मॉड्यूल को लागू करने के लिए प्रदेश के कानपुर नगर की दो परियोजना विधनू व सरसौल को पूर्व मे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया था। अब प्रदेश के सभी मंडलो मे प्रत्येक जिलो मे 15 जनवरी से 18 मार्च तक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके लिए भारत सरकार के एन०ई०जी०डी० का सहयोग लिया जायेगा।
निदेशालय द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सीडीपीओ, जिला समन्वयक और मुख्य सेविका को पोषण ट्रैकर के फेस ऑथेंटिकेशन मॉड्यूल के संबंध में एन०ई०जी०डी० द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण कैलेण्डर के अनुसार जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मीटिंग हॉल का चयन करना और एन०ई०जी०डी० से समन्वय स्थापित करते हुए बैठक की व्यवस्था करना डीपीओ की ज़िम्मेदारी होगी।
मुख्य सेविका और सीडीपीओ को दिये जाने वाला प्रशिक्षण प्लान
प्रशिक्षण की तारीख | मण्डल | जिलो का नाम |
15/01/2025 | आजमगढ़ | आजमगढ़,बलिया,मऊ |
17/01/2025 | अयोध्या | अयोध्या,अंबेडकरनगर, अमेठी,सुल्तानपुर,बाराबंकी |
18/01/2025 | बस्ती | बस्ती,संतकबीर नगर ,सिद्धार्थ नगर |
20/01/2025 | गोरखपुर | गोरखपुर,कुशीनगर,महाराज गंज,देवरिया |
22/01/2025 | लखनऊ | लखनऊ,रायबरेली,उन्नाव,सीतापुर, लखीमपुर,हरदोई |
24/01/2025 | मेरठ | गौतमबुधनगर,हापुड़ गाजियाबाद,मेरठ,बागपत,बुलंद शहर, |
03/02/2025 | मिर्जापुर | मिर्जापुर,संत रविदास नगर ,सोनभद्र |
05/02/2025 | प्रयागराज | प्रयागराज,फ़तेहपुर,कोशाम्बी, प्रतापगढ़ |
08/02/2025 | वाराणसी | वाराणसी,चंदोली,गाजीपुर,जौनपुर |
13/02/2025 | आगरा | आगरा,मथुरा,मैनपुरी,फिरोजाबाद |
18/02/2025 | कानपुर | औरैया,इटावा,फरुर्खाबाद,कन्नोज,कानपुर नगर और कानपुर देहात |
21/02/2025 | चित्रकूट | चित्रकूट,बांदा,हमीरपुर,महोबा |
25/02/2025 | गोंडा | बहराईच,बलरामपुर,गोंडा,श्रावस्ती |
28/02/2025 | झाँसी | झाँसी ,ललितपुर,जालौन |
03/03/2025 | बरेली | बरेली,पीलीभीत,शाहजहाँपुर,बदायूं |
05/03/2025 | मुरादाबाद | मुरादाबाद,बिजनोर,अमरोहा, रामपुर,संभल |
08/03/2025 | सहारनपुर | मुजफ्फरनगर,सहारनपुर,शामली |
18/03/2025 | अलीगढ़ | अलीगढ़,एटा,हाथरस,कासगंज |
ये भी पढे …आंगनवाड़ी वर्करों को मिलेगी 54 नए भवनों की सौगात, लाभार्थियों को भी मिलेगा फायदा
आंगनवाड़ी के 165 पदो के सापेक्ष 18 हजार आवेदन,6 हजार हुए निरस्त