Site icon AanganwadiUttarpradesh

केंद्र सरकार ने जारी की आंगनवाड़ी के मानदेय की सूची,किस राज्य को कितना मिलता है मानदेय

लोकसभा मे सपा से सांसद धर्मेन्द्र यादव ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार से आंगनवाड़ी वर्करो के मानदेय,प्रोत्साहन राशि और अन्य मूलभूत सुविधाओ के सम्बंध मे सवाल पूछे है जिनका विवरण इस प्रकार है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इन सवालो का जवाब देते हुए बताया कि मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना मे आंगनवाड़ी केंद्र सरकार की नीति और योजना के लिए के अंतर्गत कार्य करती है जबकि राज्य सरकारें दिन-प्रतिदिन के कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होती हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिका मानदेय आधारित सेवाओ पर कार्य करती है। इनके कार्य स्थानीय समाज की सहायता के लिए जिसमे बच्चो की देखभाल और विकास के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना होता है। आंगनवाड़ी इन कार्यो को अपनी स्वेच्छा करती हैं जिसके लिए उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाता है।

केंद्र सरकार समय-समय पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करती है। अब से पहले भारत सरकार ने दिनांक 1 अक्टूबर, 2018 से निर्धारित अनुपात के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये प्रति माह, मिनी आंगनवाड़ी का 2,250 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति माह और सहायिकाओ का मानदेय 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये प्रति माह किया गया था।

आंगनवाड़ी वर्करो को मानदेय के अतिरिक्त, आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 250 रुपये तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाती है। केंद्र सरकार के अतिरिक्त राज्य सरकारे अपने स्तर से इन कार्यकत्रियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि और मानदेय भी दे रही हैं।

https://newsjob.co.in/
https://aanganwadiuttarpradesh.com/
Exit mobile version