आंगनवाड़ी न्यूज़संभलसुपरवाइजर न्यूज़

आंगनवाडी मुख्य सेविका के पदों पर होगी जल्द सीधी भर्ती शुरू

आंगनवाड़ी मुख्य सेविका भर्ती

बाल विकास मे आंगनवाड़ी मुख्य सेविका के पद पर नौकरी करने की चाह रखने वाली महिलाओ के लिए सरकार जल्द खुशखबरी दे सकती है। प्रदेश के अलग अलग जिलो मे आंगनवाड़ी सुपरवाईजर के पद रिक्त पड़े है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदो पर आवेदन लेने से पूर्व शासन के निर्देश पर पात्रता पूर्ण करने वाली कार्यकत्रियों को पदोन्नत कर मुख्य सेविका बनाया गया था।

लेकिन बाल विकास नियमावली के अनुसार प्रदेश मे मुख्य सेविका के कुल रिक्त पदो की संख्या मे 50% पद आंगनवाड़ी कार्यकत्री से पदोन्नत किये जाते है। वर्तमान समय मे पदोन्नति के बाद भी मुख्य सेविका के 50% पद रिक्त पड़े है जिसमे पिछले वर्ष सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन ये भर्ती पूर्ण नहीं हो सकी है।

संभल जिले मे आंगनवाड़ी मुख्य सेविका के लंबे समय से 66 पदो के सापेक्ष 61 पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि पूरे जिले मे बाल विकास विभाग द्वारा 1772 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जाते हैं। इन आंगनवाड़ी केन्द्रो पर छोटे बच्चो की शिक्षा और स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी होती हैं।

संभल जिले की सभी आठ परियोजनाओ मे मुख्य सेविका के स्वीकृत 66 पदो के सापेक्ष 61 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे है। हैं। वर्ष 2005 से नई नियुक्ति न होने से परियोजनाओ मे नियुक्त मुख्य सेविका के पद रिक्त हो चुके है। अब वर्तमान मे जिले मे मात्र 5 परियोजनाओ मे ही मुख्य सेविका नियुक्त है और इन्ही पाँच मुख्य सेविका को सभी आठ परियोजनाओ के आंगनवाड़ी केन्द्रो की निगरानी का जिम्मा संभालना पड़ रहा है।

जिसकी वजह से प्रत्येक सप्ताह आंगनवाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने,मानदेय ,प्रोत्साहन राशि बनाने समेत अन्य कार्यो को करने के लिए इन सुपरवाइजरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक एक मुख्य सेविका को कई कई परियोजनाओ के केन्द्रो की ज़िम्मेदारी निभानी पड़ रही है।

जिले की असमोली परियोजना में सभी 10 सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं। बहजोई परियोजना में 7 पदो के सापेक्ष 6 पद रिक्त पड़े हैं। इस परियोजना मात्र एक मुख्य सेविका ही नियुक्त है। जिले की बनियाखेड़ा परियोजना में 11 पदों के सापेक्ष केवल एक मुख्य सेविका ही नियुक्त है। इस परियोजना मे मुख्य सेविका के दस रिक्त पद पड़े हैं।

अन्य परियोजना मे गुन्नौर में स्वीकृत सभी 7 पद रिक्त पड़े हैं। जुनावई परियोजना में 5 पदो के सापेक्ष चार पद रिक्त चल रहे हैं। इस परियोजना मे मात्र एक मुख्य सेविका ही नियुक्त है। पवांसा परियोजना मे 10 पदो के सापेक्ष 9 पद रिक्त पड़े है केवल एक ही मुख्य सेविका नियुक्त हैं।

संभल शहरी परियोजना मे 11 पदों के सापेक्ष एक ही मुख्य सेविका नियुक्त है बाकी 10 पद पिछले कई सालों से रिक्त पड़े हैं। रजपुरा परियोजना में 6 पदो के सापेक्ष 5 पद रिक्त पड़े हैं। इस परियोजना मे केवल एक मुख्य सेविका नियुक्त है।

जिले के डीपीओ महेश कुमार का कहना है कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य करने वाली कार्यकत्रियों की निगरानी की ज़िम्मेदारी मुख्य सेविका पर होती है। जिले मे सुपरवाइजर के 61 रिक्त पदो पर नियुक्ति के लिए पत्रावली तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

Aanganwadi Uttarpradesh

आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश एक गैर सरकारी न्यूज वेबसाइट हैं जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों ,सेवाओ एवं निदेशालय द्वारा जारी आदेश की सूचना प्रदान करना है यह एक गैर सरकारी वेबसाइट है और आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश द्वारा डाली गई सूचना एवं न्यूज़ विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों पर निर्भर होती है वेबसाइट पर डाली गई सूचना के लिए कई लोगो द्वारा गठित टीम कार्य करती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *