बाल विकास विभाग मे 19 आंगनवाड़ी वर्करो की सेवा समाप्त, डीएम के आदेश पर डीपीओ ने की कार्यवाही
आंगनवाड़ी न्यूज़

बरेली जिले मे डीएम के आदेश परआंगनबाड़ी वर्कर की डीपीओ ने 19 आंगनवाड़ी वर्करो की सेवा समाप्त कर दी है। इन आंगनवाड़ी पर कई महीने से आंगनवाड़ी केंद्रों पर अनुपस्थित होने की पुष्टि किये जाने पर कार्यवाही की गयी है। जिन आंगनवाड़ी की सेवा समाप्त की गयी है उन 19 आंगनवाड़ी वर्करो मे आठ आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 11 आंगनवाड़ी सहायिका हैं।
डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ के माध्यम से निरीक्षण कराया गया था जिसमे अलग अलग ब्लॉक के आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद पाया गया था। केंद्र बंद होने की रिपोर्ट सीडीपीओ ने जिलाधिकारी को भेज दी। इन रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने डीपीओ को आंगनवाड़ी वर्करो पर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये।
डीएम के आदेश पर डीपीओ मनोज कुमार ने केन्द्रो से अनुपस्थित 19 आंगनबाड़ी वर्करो की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। जिले मे आठ आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 11आंगनवाड़ी सहायिकाओं पर कार्यवाही होने से आंगनवाड़ी वर्करो मे हड़कंप मच गया। उम्मीद की जारी है कि अभी अन्य केन्द्रो के खिलाफ भी जांच हो सकती है।
ब्लॉक नाम | आंगनवाड़ी का नाम |
नवाबगंज | सुनीता, सलोनी |
शहर क्षेत्र | राजवंत कौर, मुन्नीदेवी, शोभा |
मझगवां | रीना चौधरी, नयन श्री,शीला चौहान |
भोजीपुरा | सरला देवी, रिजवाना |
रामनगर | महजवी, रामकली, सीमा शर्मा |
दमखोदा | बलवीर कौर |
बिथरी | मीना कुमारी, बबीता |
शेरगढ़ | पिपरिया |
बहेड़ी | ममता रानी |
भदपुरा | कौसर जहां |