इस जिले मे आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट रोकी,आवेदनों में निकल रहे फर्जी प्रमाण पत्र
आंगनवाड़ी भर्ती

मुरादाबाद जिले मे शासन के आदेश पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 362 रिक्त पदो पर जनवरी में विज्ञप्ति जारी की गयी थी। इसके लिए महिलाओ द्वारा 12 हजार से अधिक महिलाओ द्वारा पात्र आवेदन किए गए है। अब शहरी क्षेत्रो के आवेदको के आवेदन की जांच चल रही है।
जिले मे संचालित कुल 2770 आंगनबाड़ी केंद्रों के सापेक्ष 362 पदो के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आंगनवाड़ी भर्ती 2023 नियमावली के अनुसार इंटर पास महिलाओ से आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इन आवेदन करने वाली महिलाओ मे पोस्ट ग्रेजूवेट से लेकर प्रोफेशनल कोर्स और पीएचडी उपाधि वाली महिलाए भी शामिल है। जिसमे लगभग 17 आवेदक महिलाए बीटेक डिग्री वाली हैं और सैकड़ों महिलाए एमए, बीएड, एलएलबी की डिग्री वाली है।
शहरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए आवेदन करने वाली महिलाओ ने आंगनवाड़ी भर्ती मे हो रही धांधली को लेकर प्रशासन से शिकायत की है। इन महिलाओ की शिकायत के आधार पर पात्र महिलाओ के अभिलेखो की जांच शुरू हो गयी है। इस जांच मे चयन की गयी कई महिला आवेदकों के निवास और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यता संदिग्ध पाई गई है।
जिले मे चल रही जांच के बाद अब शहरी क्षेत्रो के महिलाओ की मेरिट सूची को रोक दिया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर 44 पदों पर रोकी गयी मेरिट सूची के बाद इन पदो पर आवेदन करने वाली महिलाओ को मेरिट सूची से लेकर नियुक्ति पत्र तक का लंबा इंतजार करना होगा।
इस संबंध मे जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी आर्या का कहना है कि जिले के शहरी क्षेत्र मे 44 पदों के लिए महिलाओ द्वारा किये गए आवेदनों मे ऑनलाइन दी गयी और अपलोड किये गए डॉकयुमेंट संदिग्ध पाये गए हैं। इन आवेदको की जांच चल रही है। अब इन आवेदको की पूर्ण जांच के बाद ही फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
जिला | मुरादाबाद |
टोटल पदो की संख्या | 362 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31/01/2025 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश/विज्ञप्ति | ——– |