जिले मे 530 पदो के लिए वरीयता सूची के बाद होगा अंतिम सूची का प्रकाशन
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

सोनभद्र जिले के बाल विकास विभाग मे 530 रिक्त पदों के लिए चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चयन प्रक्रिया मे महिला अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी कर दी गयी है। शासन द्वारा जारी नियमावली के अनुसार ही इस वरीयता सूची को तैयार किया गया है। इस सूची मे दो-दो अभ्यर्थियों के नाम प्रकाशित किये गए हैं। अब इस सूची के अनुसार महिलाओ के सत्यापन के बादअंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
वर्तमान समय मे जिले में 2079 आंगनबाड़ी केन्द्रो का संचालन किया जा रहा हैं। लेकिन कुल केन्द्रो के सापेक्ष मात्र 1370 केन्द्रो पर ही आंगनवाड़ी कार्यकत्री नियुक्त है। लंबे समय से चल रहे इन रिक्त केन्द्रो पर विभाग द्वारा 557 पदों पर मार्च 2024 में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
जिले मे भर्ती का पूर्ण ब्योरा देखने के लिये क्लिक करे
डीपीओ द्वारा जारी विज्ञापन मे महिला आवेदको को आवेदन करने के लिए इंटर पास होना आवश्यक है साथ ही आवेदक महिला की उम्र 18 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। आवेदक की परिवार समेत वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 46080 और शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये निर्धारित की गयी थी।
पात्र आवेदन करने वाली सूची मे बीपीएल श्रेणी की निराश्रित या परित्यक्त महिला को प्रथम वरीयता दी जाएगी अगर ऐसी महिला नहीं मिलती है तो एपीएल श्रेणी से निराश्रित, परित्यक्त उसके बाद अन्य महिलाओं का चयन किया जायेगा। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद शासन के निर्देशों पर प्रथम व द्वितीय वरीयता वाली योग्य महिला अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। उम्मीद है कि जल्द चयन प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिले के डीपीओ विनीत सिंह के अनुसार कुल रिक्त 555 पदों में से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 49, दिव्यांगजन श्रेणी में 14, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में तीन, निराश्रित महिला के लिए 44 पद आरक्षित हैं। जिले मे सभी आरक्षित पदों सहित कुल 530 पदों के लिए महिलाओ द्वारा आवेदन किये गए है।