कल से बदल जायेगा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन का समय, नए समय से होगा संचालन
आंगनवाड़ी केंद्र समय संचालन

बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन का समय अब बदल जायेगा। वर्तमान समय में शासन द्वारा जारी शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार केंद्रों का संचालन किया जा रहा है लेकिन 1 अप्रैल से ग्रीष्म कालीन समय सारिणी के अनुसार केंद्रों का संचालन किया जायेगा।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार किया जाता है। अगर शीतकालीन समय सारिणी को देखा जाये तो बाल विकास के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक केंद्रों का संचालन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जबकि ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाता है। इस समायावधि मे बच्चो को शिक्षा देने संबंधी कार्य को संपादित किया जाता है। आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा गृह भ्रमण आदि गतिविधियों को पूर्ण किया जाता है।
आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय सारिणी के संबन्ध में वर्ष 2013 के तत्कालीन निदेशक ने आदेश जारी किया था। इसके बाद बाल विकास विभाग निदेशालय की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया है इसीलिए नियमानुसार जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं होता पूर्व में जारी आदेश ही मान्य रहता है।
2013 मे विभाग द्वारा जारी आदेश देखने के लिए क्लिक करे
ग्रीष्मकालीन | 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक | प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
शीतकालीन | 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक | प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक |