Site icon AanganwadiUttarpradesh

अयोध्या धाम मे राज्यपाल बोली “विडम्बना है कि यहां एक भी आंगनवाड़ी केंद्र नहीं ,

अयोध्या धाम मे जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनसुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी बड़ी योजनाओ को लागू किया जा चुका है वही सबसे बड़ी विडम्बना है कि अयोध्या धाम में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है।

अयोध्या जिले मे बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की राज्यपाल ने अयोध्या धाम में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र न होने पर चिंता जताई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि अयोध्या धाम मे आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन जल्द शुरू कराने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह करेंगी।

बाल विकास विभाग ने अयोध्या धाम के 15 वार्डों में 70 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव बनाया था जिसके लिए 65 केन्द्रो के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। लेकिन विभाग को इन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शासन से बजट के साथ साथ नए आंगनवाड़ी के पदो को स्वीकृत होने का इंतजार है।

बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के अनुसार अयोध्या धाम के 15 वार्डों में लगभग 90,000 से अधिक की आबादी निवास करती है। जिसमे गर्भवती,धात्री महिलाओं और छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र न होने से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है।

इसीलिए विभाग ने शासन से 70 नए आंगनबाड़ी केंद्रों पर 70 कार्यकत्री और सहायिकाओं की नियुक्ति करने और भवन निर्माण करने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद शासन से प्रस्ताव को जल्दी मंजूरी मिल जाएगी।

इस सम्बंध मे जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शासन से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने का इंतजार है। नए पद स्वीकृत होने और आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version