आंगनवाडी भर्ती मे रिश्वत मांगने वालो के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
आंगनवाड़ी भर्ती न्यूज

अलीगढ़ जिले में जिला प्रशासन का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से होगी। इस भर्ती मे किसी दलाल के प्रलोभन में न आए। भर्ती प्रकिया पूरी तरह से ऑनलाइन है इसीलिए भर्ती मे आवेदक का चयन मेरिट के आधार पर होगा। अगर किसी आवेदक को कोई समस्या है या कोई पैसे की मांग करता है तो आवेदक केवल अपने क्षेत्र के सीडीपीओ से संपर्क करें।
शासन के निर्देश पर जिले में 453 आंगनवाडी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर मार्च 2024 मे विज्ञप्ति जारी की गयी थी। जिसके लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इंटर पास आंगनवाड़ी पद के लिए इन्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक महिलाओ ने आवेदन किए है अब इन आवेदको के के प्राप्तांक के आधार पर चयन की कार्यवाही की जा रही है।
इस भर्ती मे बीपीएल, विधवा, तलाकशुदा या परित्याक्यता, एपीएल विधवा महिला को को नियमानुसार प्राथमिकता दी जा रही है। प्रथम चरण में ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त सूची के अनुसार चयनित एवं प्रथम वरीयता वाली महिला अभ्यर्थियों को अंक पत्र सत्यापन के लिए विकास भवन बुलाया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने कहा है कि आंगनवाड़ी भर्ती मे आवेदक किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या के लिए विकास भवन में स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय के कमरा नम्बर 04 में उपस्थित होकर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। या मोबाइल नम्बर 7007111146 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ब्लॉक स्तर पर सीडीपीओ से किसी भी समस्या या शिकायत के संदर्भ में संपर्क किया जा सकता है।
क्रम संख्या | सीडीपीओ का नाम | परियोजना का नाम | मोबाइल नंबर |
1 | राहुल कुमार वर्मा | गोंडा | 8299583060 |
2 | पूनम | धनीपुर | 7983562927 |
3 | सुनीला सक्सेना | टप्पल | 7906073119 |
4 | सहाना खातून | लोधा | 8433023511 |
5 | प्रीती सिन्हा | जवां एवं खैर | 8218760721 |
6 | अनिल कुमार दत्तात्रेय | चण्डौस | 9412777529 |
7 | बिजौली | तनुजा सिंह | 9410200324 |
8 | आशा त्रिपाठी | अतरौली | 9412968923 |
9 | अशोक कुमार | गंगीरी | 8077223753 |
10 | आशीष कुमार | अलीगढ़ शहर | 7007806935 |
11 | विष्णु कुमार | अकराबाद एवं इगलास | 8394895011 |