Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाड़ी भर्ती मे ऑनलाइन आवेदन के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जांच शुरू

संभल जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदो पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है अब जिले मे अभिलेखो का सत्यापन किया जा रहा है। आवेदक महिलाओ द्वारा अपलोड किए गए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों सत्यापन शुरू हो चुका है।

जिले मे भर्ती की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करे

बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग निदेशालय ने आवेदक महिलाओ के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार ऑनलाइन आवेदन का रिकॉर्ड बाल विकास सेवा और पुष्टाहार निदेशालय के पास ऑनलाइन सुरक्षित है इस रिकॉर्ड को निदेशालय की अनुमति के बिना कोई नहीं देख सकता।

भर्ती को पारदर्शी और गड़बड़ी रोकने के लिए निदेशालय द्वारा सख्त कदम उठाए गए है। महिला अभयर्थियों द्वारा आवेदन के साथ अपलोड किए गए मार्क शीट के साथ आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के क्रमांक को सूचीबद्ध कराते हुए जिलों के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए दे दिया हैं।

जिले मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 205 रिक्त पदों पर 4 मार्च से 3 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमे 205 पदों के लिए लगभग 4400 बेरोजगार महिलाओ ने ऑनलाइन आवेदन किया हैं। इन सभी आवेदक महिलाओ का आवेदन का विवरण बाल विकास विभाग निदेशालय द्वारा अपने पास ही रखा गया है।

अब भर्ती को पूर्ण करने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा इन आवेदक महिलाओ के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जायेगा। इसके बाद इन आवेदन के साथ लगाए गए प्रमाण पत्रों के क्रमांक से ऑनलाइन पुष्टि कर निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

जिले के डीपीओ महेश कुमार का कहना है कि जिले की सभी परियोजनाओ मे कुल 1773 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 205 पद रिक्त पड़े हैं। अब तक नजदीकी केन्द्रो की वर्करो को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा था लेकिन अब जल्दी ही सभी पात्र आवेदक के प्रमाण पत्रों की जांच कर समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन किया जायेगा।

Exit mobile version