Site icon AanganwadiUttarpradesh

इस जिले की आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट हुई जारी,चयनित आंगनवाड़ी अपना नाम देखे

आंगनवाड़ी भर्ती 2025 : प्रदेश मे ऑनलाइन आवेदन की जांच के बाद पात्र पाये गए महिला अभ्यर्थियो का चयन किया जा रहा है इसके लिए जिले के कार्यालय मे मेरिट लिस्ट चस्पा दी गयी है अब इस मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित की गयी आंगनवाड़ी वर्करो के अभिलेखो की जांच के लिए कार्यालय बुलाया जा रहा है।

जनपद-बलिया जिले मे जिला कार्यक्रम अधिकारी,कार्यालय द्वारा शहरी/ ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी 18 बाल विकास परियोजनाओं में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती के मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर चयन हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत मेरिट लिस्ट जारी की गयी है। इस मेरिट लिस्ट के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का चयन कर लिया गया है।

कार्यालय द्वारा जारी मेरिट लिस्ट मे दिये गए चयनित महिला अभ्यर्थियो का चयन समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार आवेदन पत्र में भरे गये सभी विवरणों का मिलान / सत्यापन मूल अभिलेखों से कराया जाना है। सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में भरे गये विवरण से सम्बन्धित समस्त मूल शैक्षणिक अभिलेख / प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र, आधार कार्ड का सत्यापन कराएंगे

यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा आरक्षण से सम्बन्धित आवेदन किया गया है तो आरक्षण से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र जिसमे जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र ,विधवा से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र, तलाकशुदा/परित्यक्ता से संबंधित प्रमाण-पत्र ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र के साथ साथ निवासप्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ विकास भवन सभागार, बलिया में स्वयं उपस्थित होकर सत्यापित कराएंगे।

जिन अभ्यर्थियों द्वारा मिलान / सत्यापन हेतु मूल अभिलेखों के साथ प्रतिभाग नहीं किया जाता है तो उनके अभ्यर्थन पर विचार नहीं किया जायेगा, इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। सत्यापन के लिए आए अभ्यर्थियो को अलग से किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

बाल विकास विभाग कार्यालय बलिया द्वारा अभिलेखो के सत्यापन के लिए उपस्थित होने का समय निर्धारित किया गया है जिसमे चिलकहर, मनियर परियोजना मे 6 मार्च 2025 को प्रातः 11.00 बजे , दुबहड परियोजना मे 7 मार्च 2025 को प्रातः 11.00 बजे और सीयर, मुरलीछपरा परियोजना मे 8 मार्च 2025 को प्रातः 11.00 बजे सत्यापन किया जायेगा।

जिले मे भर्ती की विज्ञप्ति ,पदो की संख्या की जानकारी के लिए क्लिक करे

चयन किए गए महिला अभ्यर्थियो की सूची

Oplus_131072
Oplus_131072
Exit mobile version