Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाड़ी भर्ती मे रिश्वतखोरी से बिफरी बाल विकास मंत्री

उत्तरप्रदेश के बाल विकास विभाग मे पिछले एक वर्ष से अलग अलग जिलो मे ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है। जिसमे अब तक लगभग सभी जिलो मे आवेदन लिये जा चुके है अब सिर्फ एक या दो जिले ही शेष रह गए है इन जिलो मे भी जल्द आवेदन लिये जायेंगे।

जिन जिलो मे ऑनलाइन आवेदन आ चुके है उन जिलो मे आवेदन और अभिलेखो के सत्यापन का कार्य चल रहा है साथ ही इस सत्यापन मे विभागीय कर्मचारी और अधिकारी पात्र आवेदन वाली महिलाओ को कॉल करके नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करने लगे है।

पिछले दिनो बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को भी कई जिलो मे भ्रमण करने पर महिलाओ द्वारा शिकायत मिली थी कि कार्यालय से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने के लिये कॉल आया था। इन सभी महिलाओ की शिकायत पर मंत्री ने बाल विकास विभाग निदेशालय को पत्र लिखा है।

इस पत्र के अनुसार मंत्री प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि पूरे प्रदेश में जनपद स्तर से बड़े पैमाने पर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के भर्ती की प्रकिया जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा की जा रही है जिसमे शासन स्तर से किसी प्रकार की कोई गोपनीयता नहीं बरती गई है।

लेकिन मेरे द्वारा कई जिलो मे भ्रमण करने पर आवेदक महिलाओ द्वारा डीपीओ कार्यालय के कर्मचारी पात्र अभ्यर्थियों से सम्पर्क करके उनसे पैसे की मांग करके भर्ती का आश्वासन देने की शिकायत मिल रही है। जिससे इन कर्मचारियों के कृत्य से बाल विकास विभाग की बदनामी हो रही है।

इसीलिए मंत्री जी ने सुझाव दिया है कि सरकार की स्वच्छ भर्ती प्रक्रिया की नीति को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिये भर्ती प्रक्रिया को जनपद स्तर की जगह राज्य स्तर पर किया जाय साथ ही जिला स्तर पर चल रही भर्ती की कार्यवाही को रद्द किया जाय।

Exit mobile version