Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाड़ी केंद्रों मे अब इन गतिविधियों का होगा संचालन

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने वाली आंगनवाड़ी वर्करों पर सख्ती करने के आदेश जारी किए गए है। इस आदेश में कहा गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री को केंद्रों पर आने वाले बच्चों को किस तरह पढ़ाना है और क्या क्या गतिविधि करानी है।

संभल जिले के प्रभारी डीपीओ ने आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन और गतिविधियों के सम्बंध में सभी परियोजनाओं के सीडीपीओ को आदेश जारी किया है। जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने की बात कही गई है।

इस आदेशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित निरीक्षण में आंगनवाड़ी वर्करों की लापरवाही सामने आई है। इस निरीक्षण में ज्यादातर आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द मिलते हैं या कुछ केन्द्र खुले मिलते है तो कहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा कहीं सहायिका अनुपस्थित मिलती हैं।

सीडीपीओ द्वारा किए गए निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई है इसके आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका द्वारा अपने कार्यों, दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत आ रहीं हैं।

इन सभी शिकायतों को देखते हुए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्य कराने के आदेश जारी किए है। डीपीओ ने आदेश में सख्ती करते हुए सभी सीडीपीओ से अपनी-अपनी परियोजना के अन्तर्गत संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के द्वारा निम्न गतिविधियाँ कराये जाने के लिए निर्देश दिए है।

इस आदेशानुसार सभी जिले की सभी आंगनवाड़ी इन निर्देशों को पालन करते हुए केंद्रों द्वारा की गई गतिविधियों की जियोटेग फोटो लेकर अपने पास रखेंगी और विभगीय व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर करेंगी।

इन गतिविधियों का केंद्रों पर होगा संचालन

आदेश देखने के लिए क्लिक करे

Exit mobile version