कानपुर देहात जिले मे बुधवार को सीडीओ लक्ष्मी नागप्पन की अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक आयोजित की गयी। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने जिले के तीन ब्लॉकों रसूलाबाद, सरवनखेडा व संदलपुर के सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हाट कुक्ड योजना न संचालित होने पर फटकार लगाने के साथ ही उनको नोटिस जारी करने का निर्देश जारी किया है।
जिला विकास अधिकारी ने पोषण समिति की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी बच्चों, गर्भवती, धात्री,किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाली योजनाओ में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सीडीओ लक्ष्मी नागप्पन ने जिले की सभी परियोजनाओ के सीडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सभी सुविधाएं बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध करायें। समयनुसार अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर लगातार निरीक्षण करे जाएं।
सीडीओ ने कहा कि अपने अपने क्षेत्रो मे विशेष अभियान चलाते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चे के पंजीकरान किए जाये उसके बाद सभी बच्चों का वजन कराया जाए। बच्चो के वजन,लंबाई और अन्य सुविधाओ मे कोई लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिले के तीन ब्लॉक रसूलाबाद, सरवनखेडा व संदलपुर के परियोजना अधिकारियों को आंगनवाड़ी केन्द्रो पर बच्चों को हॉटकूक्ड योजना के तहत गर्म भोजन न मिलने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही लर्निंग लैब के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में 18 बिन्दुओ पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।
जिन आंगनवाड़ी केन्द्रो के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है उन केन्द्रो को निर्माण जल्द शुरू किया जाये। और जिन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूर्ण हो चुका है उन केन्द्रो को जल्द से जल्द ग्राम पंचायत एवं आईसीडीएस विभाग को हैंडओवर किया जाये।

