समूहों के पास पहुंचा पोषाहार,केंद्रों पर जल्द होगा वितरण
आंगनवाड़ी पोषाहार

मुरादाबाद जिले की सभी परियोजनाओ के आंगनवाड़ी केन्द्रो पर राशन वितरण शुरू हो जायेगा। जिले की बिलारी बाल विकास परियोजना कार्यालय पर राशन आपूर्ति करने वाली संस्था ने वितरण कर दिया है। कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश मे चार माह से केन्द्रो पर राशन वितरण पर रोक लगा दी थी जिसके कारण केन्द्रो के लाभार्थी राशन से वंचित थे।
जिले की बिलारी परियोजना की 98 ग्राम पंचायतों मे कुल 293 आंगनबाड़ी केंद्र और दस मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केंद्रों पर छह माह से तीन वर्ष तक के 13911 बच्चे और तीन वर्ष से छह वर्ष तक के 11284 बच्चे, 2477 गर्भवती महिलाएं और 1295 धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं।
शासन के निर्देश पर बाल विभाग निदेशालय ने राशन आपूर्ति के आदेश जारी कर दिये है। जिसके कारण अब बिलारी ब्लॉक मे चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लगभग 25 हजार बच्चों और महिलाओ को चार माह बाद पुष्टाहार मिलना शुरू होने वाला है। नेफेड द्वारा सीडीपीओ कार्यालय के गोदाम पर पोषाहार की आपूर्ति हो चुकी है।
इसको देखते हुए अब सीडीपीओ ने स्वयं सहायता समूह को राशन वितरण के निर्देश दे दिये है। जिससे अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को शासन से मिलने वाले पुष्टाहार का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
बिलारी के परियोजना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शासन से राशन वितरण का आदेश जारी होने के बाद कार्यालय पर राशन की आपूर्ति हो चुकी है। केन्द्रो पर राशन आपूर्ति और लाभार्थियो को राशन वितरण मे सहयोग के लिए समूह की महिलाओ को निर्देश दिये है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा परियोजना कार्यालय से राशन का उठान कर आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आपूर्ति की जाती है। केन्द्रो पर पहुचने के बाद ग्राम निगरानी समिति द्वारा उसका सत्यापन किया जाता है। आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा निर्धारित समय और शेड्यूल के अनुसार केंद्र पर बच्चों और महिलाओ को पुष्टाहार का वितरण करती हैं।
ये भी पढे …आंगनवाड़ी भर्ती मे 12वी पास महिलाओं का बी टेक और एमबीए अभ्यर्थियों ने बिगाड़ा गणित
आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगी तीन माह के पोषाहार की होगी आपूर्ति
टेंडर जारी होने के बाद भी नहीं पहुंच रहा पोषाहार,लाभार्थी काट रहे चक्कर