18 साल नौकरी करने वाली आंगनवाड़ी के फर्जी दस्तावेज़ पाये जाने पर रिपोर्ट दर्ज,लेखपाल और सीडीपीओ भी फंसे
आंगनवाड़ी भर्ती

लखीमपुर जिले मे चल रही आंगनवाड़ी भर्ती मे फर्जी अभिलेखों और मार्कशीट लगाकर नियुक्ति पत्र लेने वाली आंगनवाड़ी पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है साथ ही धौरहरा के सीडीपीओ, लेखपाल के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 156/3 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
श्याम किशोर द्वारा जिला न्यायलय मे याचिका दायर की गयी। इस याचिका मे बताया गया कि वर्ष 2007 मे निकली आंगनवाड़ी भर्ती मे ग्राम दिलावरपुर की पूनम देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी के लिए फर्जी अभिलेखों को जमा किया था।
पूनम देवी ने झूठे शपथपत्र व आधार कार्ड प्रस्तुत कर ग्राम समैसा का निवास प्रमाण पत्र लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार की आख्या के आधार पर बनवा लिया। श्याम किशोर की शिकायत पर धौरहरा के एसडीएम राजेश कुमार ने निवास प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया और पूनम के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र जारी किया था।
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी साक्ष्यों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम देवी, लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार और सीडीपीओ ईसानगर प्रियंका कुमारी के विरुद्ध ईसानगर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का 20 मार्च को आदेश जारी किया है। इस सम्बंध मे प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
जिला | लखीमपुर |
टोटल पदो की संख्या | 415 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 04/04/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश | क्लिक करे |

जिले की पूरी मेरिट लिस्ट देखने के लिए क्लिक करे
अन्य जिलो की मेरिट लिस्ट देखे
बलिया | लिस्ट 1 लिस्ट 2 |
जालौन | क्लिक करे |
बिजनौर | क्लिक करे |
हरदोई | क्लिक करे |
बलरामपुर | क्लिक करे |
गाजीपुर | क्लिक करे |