देश के सभी राज्यों की आंगनवाड़ी के मानदेय की नई सूची देखे
आंगनवाड़ी मानदेय न्यूज

नयी दिल्ली लोक सभा मे 7 फरवरी को सांसद डॉ. कल्याण वैजीनाथराव ने बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी वर्करो के “आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समान मानदेय” सम्बंध मे सवाल पूछे थे जिसमे बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री सविता ठाकुर ने अपना जवाब दिया है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से महाराष्ट्र के जालना से सांसद ने लोकसभा मे पूछा है कि क्या सरकार को देशभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मानदेय भुगतान में असमानताओं की जानकारी है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;
इसका उत्तर देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा है कि…
भारत सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के मानदेय में समय-समय पर वृद्धि करती है। दिनांक 01 अक्टूबर, 2018 से भारत सरकार ने मुख्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये प्रति माह कर दिया है।
मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 2,250 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति माह कर दिया है साथ ही आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये प्रति माह कर दिया है।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 500 रुपये और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 250 रुपये प्रति माह कार्य करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके साथ साथ राज्य सरकारे भी अपने स्वयं के संसाधनों से इन आंगनवाड़ी वर्करो अतिरिक्त प्रोत्साहन/टॉप-अप राशि भी दे रहे हैं।
इन राज्यो का विवरण निम्न उल्लेख किया गया है
क्रम सं | राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मानदेय (प्रति माह) रु. में | आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय (प्रति माह) रु. में |
1 | आंध्र प्रदेश | 7000 | 4750 |
2 | बिहार | 2500 | 1725 |
3 | छत्तीसगढ़ | 5500 | 2750 |
4 | गोवा | 5500 (0-10 वर्ष का अनुभव) 6000 (10-15 वर्ष का अनुभव) 8000 (15 से 20 वर्ष का अनुभव) 10000 (20-25 वर्ष का अनुभव) 12000 (25 वर्ष और इससे ज्यादा का अनुभव ) | 3000 (0-5 वर्ष का अनुभव) 3500 (5-10 वर्ष का अनुभव) 4000 (10 से 15 वर्ष का अनुभव) 4500 (15-20 वर्ष का अनुभव) 5250 (20 से 25 वर्ष का अनुभव) 6000 (25 वर्ष और इससे ज्यादा का अनुभव ) |
5 | गुजरात | 5500 | 3250 |
6 | हरियाणा | 9500 (10 वर्ष से अधिक का अनुभव) 9000 (10 वर्ष से कम सेवा/अनुभव) 9000 (मिनी ) 4000 प्ले स्कूलों अपग्रेडेड आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 1000 रुपए प्रति माह अतिरिक्त भुगतान किया जाता है। | 5250 |
7 | हिमाचल प्रदेश | 5000 (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) 2950 मिनी आंगनवाड़ी | 3100 |
8 | जम्मू एवं कश्मीर | 600 | 300 |
9 | झारखंड | 5000 (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) 6000 (मिनी आंगनवाड़ी ) | 2500 |
10 | कर्नाटक | 6500 | 4000 |
क्रम सं | राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मानदेय (प्रति माह) रु. में | आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय (प्रति माह) रु. में |
11 | केरल | 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाली को 8000/- रुपये तथा 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाली को 8500/- रुपये | 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाली का 6250/- रुपये और 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाली का 6750/-रुपये |
12 | मध्य प्रदेश | आंगनवाड़ी कार्यकत्री के लिए 8500 और मिनी आंगनवाड़ी के लिए 3750 | 4250 |
13 | महाराष्ट्र | 5500 (10 वर्ष तक का अनुभव) 5800 (11 से 20 वर्ष का अनुभव) 5900 (21 से 30 वर्ष का अनुभव) 6000 (31 वर्ष और उससे अधिक का अनुभव) | 3250 (10 वर्ष तक का अनुभव) 3415 (11 से 20 वर्ष का अनुभव), 3470 (21 से 30 वर्ष का अनुभव) 3525 (31 वर्ष और उससे अधिक का अनुभव) |
14 | ओडिशा | 3000 आंगनवाड़ी कार्यकत्री 1875 मिनी आंगनवाड़ी | 1500 |
15 | पंजाब | 5000 (प्रति वर्ष 500 रुपये की वृद्धि) | 3100 (प्रति माह 250 की वृद्धि) |
16 | राजस्थान | 4554 | 3036 |
17 | तमिलनाडु | 10502 | 6596 |
18 | तेलंगाना | 9150 | 5550 |
19 | उत्तर प्रदेश | 1500 | 750 |
20 | उत्तराखंड | 4800 आंगनवाड़ी कार्यकत्री 2750 मिनी आंगनवाड़ी | 3000 |
क्रम सं | राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मानदेय (प्रति माह) रु. में | आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय (प्रति माह) रु. में |
21 | पश्चिम बंगाल | 3750 | 4050 |
22 | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | 7500 | 5750 |
23 | चंडीगढ़ | 3600 | 1800 |
24 | दादरा और नगर हवेली/दमन एवं दीव | 1000 | 600 |
25 | लक्षद्वीप | 5500 | 4750 |
26 | दिल्ली | 8220 | 4560 |
27 | पुदुचेरी | 1950 | 2125 |
28 | अरुणाचल प्रदेश | 2000+1000 | 2000+1000 |
29 | असम | 2000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ती 1250 मिनी आंगनवाड़ी | 1000 |
30 | मणिपुर | 1000 | 600 |
क्रम सं | राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मानदेय (प्रति माह) रु. में | आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय (प्रति माह) रु. में |
31 | मेघालय | 3000 आंगनवाड़ी कार्यकत्री 1500 मिनी आंगनवाड़ी | 1000 |
32 | मिजोरम | 450 | 250 |
33 | नागालैंड | 0 | 0 |
34 | सिक्किम | 7000 | 4500 |
35 | त्रिपुरा | 5946 (अधिकतम) और 3500 (न्यूनतम) | 4218 (अधिकतम) और 2750 (न्यूनतम) |
36 | लद्दाख | 1300 | 650 |
ये भी पढे …अतिरिक्त मानदेय दिए जाने वाले टॉप राज्यो की सूची जारी
अतिरिक्त मानदेय देने वाले फिसड्डी राज्यो की सूची