ऑनलाइन आवेदन के बाद 453 पदो पर चयन की कार्यवाही शुरू
आंगनवाड़ी भर्ती न्यूज
बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करो के रिक्त पदो पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चयन की कार्यवाही शुरू हो गयी है। शासन के निर्देश पर ऑनलाइन मेरिट के आधार पर पात्र आवेदक महिला को आंगनवाड़ी के पदों पर तैनाती शुरू की जायेगी।
अलीगढ़ जिले मे बाल विकास द्वारा 3039 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है जिसमे 453 आंगनवाड़ी केन्द्रो पर काफी समय से रिक्त पद चल रहे है। पिछले वर्ष अप्रैल मे जिले मे ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे लेकिन अन्य जिलो मे भर्ती की विज्ञप्ति लेट जारी होने के कारण अभी तक मेरिट सूची तैयार नहीं हो सकी है।
आंगनवाड़ी केन्द्रो पर जन्म से छह वर्ष तक के सभी बच्चों के टीकाकरण,3 से 6 वर्ष के बच्चो को प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषाहार वितरण करना और महिलाओं और बच्चों के नियमित स्वास्थ्य और चिकित्सा जांच की निगरानी का काम आंगनवाड़ी वर्करो द्वारा ही किया जाता है।
जिले के डीपीओ केके राय का कहना है कि जिले के बाल विकास विभाग में लंबे समय से भर्ती न होने के कारण आंगनबाड़ी के साढ़े चार सौ पद रिक्त चल रहे है। लगभग एक वर्ष पहले आंगनवाड़ी के पद पर ऑनलाइन आवेदन लिये जा चुके है अब जल्दी ही निदेशालय स्तर से मेरिट जारी कर पात्र आवेदक महिला का आंगनवाड़ी के पद पर चयन किया जायेगा।
जिले मे ब्लाक वार रिक्त पदो की संख्या
शहरी क्षेत्र | 66 |
धनीपुर | 55 |
चंडौस | 24 |
खैर | 31 |
बिजौली | 25 |
अकराबाद | 22 |
गंगीरी | 33 |
जवां | 45 |
इगलास | 27 |
टप्पल | 29 |
लोधा | 61 |
अतरौली | 18 |
गोंडा | 17 |
ये भी पढे …आंगनवाड़ी ,आशा वर्करों को आगामी बजट मे कर्मचारी बनाए जाने का प्रस्ताव
एक साल का बकाया मानदेय लेने पहुंची विधवा आंगनवाड़ी को गाली देकर भगाया