फर्जी आय और निवास प्रमाण पत्र लगाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर हुआ चयन
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

बलिया जिले की 18 बाल विकास परियोजनाओं में रिक्त 301 पदो के सापेक्ष 288 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू हो चुका है। जिले मे लगभग 300 आंगनवाड़ी केन्द्रो पर कार्यकत्री न होने से चार्ज वाली वर्करो से काम चलाया जा रहा था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी के.एम. पांडेय का कहना है कि जिले मे कुल 301 पदो पर ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू कि गयी थी। पात्र आवेदको के अभिलेखो की जांच कर चयन समिति की संस्तुति पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी बलिया की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
बलिया जिले की लिस्ट देखे पहली लिस्ट दूसरी लिस्ट
जिला | बलिया |
टोटल पदो की संख्या | 301 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12/01/2025 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश/विज्ञप्ति |
कोशाम्बी जिले मे चल रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भर्ती मे फर्जी प्रमाण पत्रों के माध्यम से नियुक्ति किये जाने के आरोप लगाए जा रहे है। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी राधेश्याम कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उसके गांव में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन फर्जी अभिलेखों के जरिये किया गया है।
राधेश्याम का कहना है कि उसके गाँव मे चयन की गयी महिला का जन्म मोहम्मदपुर तालुका अहमदपुर असरौली गांव में हुआ। जबकि उस महिला की शादी जनपद प्रयागराज के सदर तहसील के चिरला मुंजप्ता गांव में हुआ है। इस महिला ने लेखपाल से सांठगांठ कर फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र बनवा कर नियुक्ति पायी है।
इस महिला का चिरला मुंजप्ता गांव व मोहम्मदपुर गांव की मतदाता सूची में नाम दर्ज है। राधेश्याम कुशवाहा ने डीएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिकायत कर अभिलेखों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
जिला | कोशाम्भी |
टोटल पदो की संख्या | 190 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 01/04/2024 |
भर्ती की जानकारी और विज्ञप्ति | क्लिक करे |
परियोजना का नाम | रिक्त पदो की संख्या |
सिराथू | 50 |
कडा | 9 |
कनेली | 17 |
सरसवा | 26 |
मंझनपुर | 22 |
शहरी क्षेत्र | 3 |
मूरत गंज | 20 |
चायल | 40 |
नेवादा | 3 |