Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाडी भर्ती मे मेरिट सूची मे नाम न आने के कारण क्या है ?

उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलो मे आंगनवाड़ी के पदो पर आए ऑनलाइन आवेदनो का सत्यापन होने के बाद पात्र महिलाओ के अभिलेखो को सत्यापित किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। परियोजना की मेरिट लिस्ट मे टॉप अंक प्राप्त करने वाली महिला का आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर चयन किया जायेगा।

जिन आवेदक महिलाओ को सत्यापन के लिए नहीं बुलाया गया है वो महिला अभी भी असमंजस की स्थिति मे है कि उनके आवेदन का क्या हुआ? या उनके आवेदन को क्यो निरस्त किया गया है। बहुत सी महिलाओ को अभी भी विभाग से बुलावे का इंतजार कर रही है जबकि काफी तादाद मे आवेदक महिलाए कार्यालय के चक्कर काटकर जानकारी ले रही है।

जिन महिलाओ ने आंगनवाड़ी के पद पर आवेदन किया है और उनको अपने आवेदन की कोई जानकारी नहीं मिल रही है या उनको विभाग से कोई सूचना नहीं दी गयी है तो समझ ले कि आपका आवेदन निरस्त किया जा चुका है जिसमे आपके द्वारा किए गए आवेदन मे दी गयी जानकारी गलत है या भर्ती नियम के विरुद्ध है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 मे जारी नियमावली की महत्वपूर्ण शर्ते

अधिक जानकारी के लिए बाल विकास विभाग द्वारा जारी आंगनवाड़ी भर्ती नियमावली 2023 को जरूर पढे

Exit mobile version