इन तीन जिलों मे भर्ती का क्या है हाल। मेरिट लिस्ट कब तक जारी ?
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

संतकबीरनगर जिले मे चल रही 205 आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदो की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिले के डीएम द्वारा दिये गए अनुमोदन के बाद चयनित हुई महिला आवेदको की अंतिम सूची सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय और जिला कार्यक्रम कार्यालय पर चस्पा दी गई है।
जिले मे भर्ती की पूर्ण जानकारी
इस सम्बंध मे डीपीओ सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि शासन के आदेश पर जिले मे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी नौ बाल विकास परियोजना में मार्च 2024 मे विज्ञप्ति जारी की गयी थी। अब ऑनलाइन आए आवेदनो की एडीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा जांच कर चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इसके बाद पात्र आवेदक महिलाओ की सूची जारी कर दी गयी है।
मुरादाबाद जिले के आठ ब्लॉकों मे पिछले साल के अंत मे जारी विज्ञप्ति के बाद 362 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदो पर ऑनलाइन आवेदन आए थे। कुल 362 पदों के सापेक्ष आए आवेदनों की काउंसलिंग शुरू हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन आए आवेदनो मे अपलोड किए गए डॉकयुमेंट की जांच शुरू कर दी गई है।
जिले मे आंगनवाड़ी भर्ती का पूर्ण ब्योरा
जिले की डीपीओ जानकी देवी आर्य के अनुसार जिले मे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद आवेदक को बुलाकर फार्म के साथ जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद अभिलेखो की जांच कर अंतिम मेरिट सूची जारी की जायेगी। इस सूची मे जिसके अंक ज्यादा होंगे उस महिला को नियुक्त पत्र जारी किया जाएगा।
कोशाम्बी जिले मे मार्च 2024 मे 190 पदो पर भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था जिसमे महिलाओ ने ऑनलाइन आवेदन किया है। लेकिन ऑनलाइन आवेदन के बाद भी आंगनवाड़ी भर्ती मे गड़बड़ी की खबरे सामने आ रही है। शासन द्वारा जारी नियमावली के अनुसार पात्र महिलाओ को अपात्र घोषित किया जा रहा है जिससे महिलाओ मे नाराजगी है।
जिले के मंझनपुर ब्लॉक के सरसवां गांव की आवेदक महिला कल्पना देवी ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया पर आपत्ति उठाई है। कल्पना देवी का कहना है कि उनके द्वारा शेक्षिक योग्यता के अपलोड किए गए डॉकयुमेंट के अनुसार उनके नंबर ज्यादा होने के बाद भी उन्हे अपात्र घोषित किया गया है। जबकि कम अंकों वाली महिलाओ को पात्र माना गया है।
जिले मे भर्ती की पूर्ण जानकारी
पीड़ित कल्पना ने बताया कि नियमावली के अनुसार भर्ती प्रक्रिया मे उसके नंबर बहुत ज्यादा है जिसमे हाईस्कूल में 85 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 57 प्रतिशत, स्नातक में 59.277 प्रतिशत अंक हैं। साथ ही तलाकशुदा होने के बाद भी उसको अपात्र घोषित किया गया है। अब इसकी शिकायत डीएम से करके जांच की मांग की है।