आंगनवाड़ी न्यूज़पोषण माह आदेश

पोषण ट्रेकर पर गतिविधियां फीड करने मे यूपी टॉप सूची मे शामिल

देश मे चल रहे बाल विकास विभाग के अंतर्गत 7वें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 मे अब तक 35 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से पोषण ट्रेकर एप मे 1.37 करोड़ गतिविधियों की सूचना को फीड किया गया है। जिसमे अब तक सबसे अधिक फीडिंग करने वाले टॉप राज्यों में बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश के साथ साथ उत्तर प्रदेश भी शामिल है।

इस पोषण माह के आयोजन मे बाल विकास विभाग के साथ साथ शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय भी शामिल है।

गुजरात में 31 अगस्त, 2024 को शुरू किया गया सातवां राष्ट्रीय पोषण माह  एनीमिया, विकास की निगरानी, ​​पूरक आहार और पोषण भी पढ़ाई भी जैसे प्रमुख विषयों पर आधारित है। इस अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम  के जरिये पर्यावरण पर भी जोर दिया गया है। जिसमे 13.95 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों में पौधारोपण को प्रोत्साहित किया गया है।

अब तक एनीमिया पर 39 लाख से अधिक गतिविधियां, विकास की निगरानी पर केंद्रित 27 लाख से अधिक गतिविधियां, पूरक आहार संबंधी करीब 20 लाख गतिविधियां, पोषण भी पढाई भी विषय पर 18.5 लाख से अधिक गतिविधियां और एक पेड़ मां के नाम के जरिये पर्यावरण पर 8 लाख गतिविधियां आयोजित की गई हैं।

इस कार्यक्रम के तहत डब्ल्यूसीडी के नामित पदाधिकारियों को करीब 10 लाख उन गतिविधियों को चिह्नित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जिनका उद्देश्य आईसीटी ऐप्लिकेशन पोषण ट्रैकर से जुड़े पोषण संकेतकों और कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन एवं निगरानी में मदद करना है।

साल 2018 में देश के पहले पोषण केंद्रित की शुरुआत के बाद से ही विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना सरकार का मकसद रहा है। इस पोषण माह में अब तक सबसे अधिक योगदान देने वाला मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय है जिसके द्वारा 1.38 लाख गतिविधियां फीड की गयी हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1.17 लाख गतिविधियों को फीड किया गया है।

पोषण माह 2024 के तहत इस पोषण ट्रेकर मे 1.07 लाख गतिविधिया ग्रामीण विकास मंत्रालय ,69 हजार गतिविधिया आयुष मंत्रालय और 64 लाख गतिविधिया पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित किसी न किसी विषय पर फीड की गयी है।

Aanganwadi Uttarpradesh

आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश एक गैर सरकारी न्यूज वेबसाइट हैं जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों ,सेवाओ एवं निदेशालय द्वारा जारी आदेश की सूचना प्रदान करना है यह एक गैर सरकारी वेबसाइट है और आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश द्वारा डाली गई सूचना एवं न्यूज़ विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों पर निर्भर होती है वेबसाइट पर डाली गई सूचना के लिए कई लोगो द्वारा गठित टीम कार्य करती है

Related Articles

error: Content is protected !!