Site icon AanganwadiUttarpradesh

पूरे देश की आंगनवाड़ी वर्करों को दो पाठ्यक्रमों का मिलेगा प्रशिक्षण

केंद्रीय बाल विकास विभाग के आदेश के बाद देश के सभी राज्यो की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों को नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण देने की शुरुवात की जा रही है। इसके लिए समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) ने भी तैयारी करना शुरू कर दिया है।

अवगत हो कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था में देखभाल और शिक्षा तथा पोषण सेवा प्रदान करने की क्षमता विकसित करने के लिए 10 मई, 2023 को पोषण भी पढ़ाई भी (पीबीपीबी) की शुरुआत की थी।

विस्तृत जानकारी के लिए इसे पढे

बिहार राज्य की डेढ़ लाख आंगनबाड़ी सेविकाएं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होगा और अलग-अलग बैच में अक्टूबर तक चलेगा। पहले तीन दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसके बाद दो दिनों का प्रशिक्षण चलेगा।

आईसीडीएस के अनुसार यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर आयोजित किया जायेगा। इस प्रशिक्षण के लिए 20 सदस्यो की मास्टर ट्रेनर टीम बनाई गयी है। यह टीम अलग-अलग जिलों में जाकर प्रशिक्षण देगी। ये टीम आंगनबाड़ी सेविकाओं को बताएगी कि बच्चो को कैसे नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रम को पढ़ाना है।

नवचेतना पाठ्यक्रम जीरो से तीन साल तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। वहीं आधारशिला तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार किया गया है। यह पाठ्यक्रम 48 सप्ताह का है। इसके तहत हर सप्ताह की गतिविधि तैयार की गयी है। निर्धारित गतिविधि के तहत इस पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।

नवचेतना का प्रशिक्षण

आधारशिला के प्रशिक्षण

Exit mobile version