आंगनवाड़ी न्यूज़आंगनवाडी भर्ती न्यूज़सुल्तानपुर

आंगनवाडी सुपरवाइजर भर्ती की बड़ी खबर,सीधी भर्ती और पदोन्नति ….

आंगनवाड़ी सुपरवाईजर भर्ती

बाल विकास विभाग मे आंगनवाड़ी सुपरवाईजर के बड़ी संख्या मे पद रिक्त पड़े है। विभाग द्वारा आंगनवाड़ी से पदोन्नति और सीधी भर्ती द्वारा पदो को भरने के लिए प्रयास किया था लेकिन अभी तक मुख्य सेविका के पदो पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है।

सुल्तानपुर जिले मे मुख्य सेविका के 66 पद रिक्त पड़े है। रिक्त पदो की संख्या बड़ी होने से आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की देखरेख मे कमी और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का सुचारु रूप से लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि विभागीय नियमानुसार 25 आंगनवाड़ी केन्द्रो पर एक मुख्य सेविका की तैनाती की जाती है करने का निर्देश है, लेकिन जनपद में कई मुख्य सेविकाओं का पद रिक्त है।

वर्तमान समय मे जनपद के बाल विकास विभाग में 85 पदो के सापेक्ष मात्र 19 मुख्य सेविका ही कार्यरत है। अन्य केन्द्रो के लिए एक मुख्य सेविका को कई कई ब्लॉक की ज़िम्मेदारी देकर काम चलाया जा रहा है। कर्मियों की कमी के चलते आंगनवाड़ी केन्द्रो की देखरेख, आंगनवाड़ी केन्द्रो की समस्या और अभिलेख की जांच का काम अधूरा पड़ा रहता है।

भर्ती न होने से बाल विकास विभाग मे परियोजना स्तर पर नियुक्त होने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारी के भी कई पद रिक्त पड़े है। जिले की कुल 14 परियोजना के सापेक्ष केवल चार परियोजना में सीडीपीओ नियुक्त है। बाकी दस परियोजना में सीडीपीओ का पद रिक्त चल रहे है। एक परियोजना मे आने वाले सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सीडीपीओ पर होती है।

राज्य मे मुख्य सेविका के पदो पर पिछले वर्ष सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन ये भर्ती अभी भी पूर्ण नहीं हुई है। जबकि आंगनवाड़ी नियमावली मे 50% पद कार्यकत्री से मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति से भरे जाते है। इस पदोन्नति के लिए मेरिट के आधार आंगनवाड़ी कार्यकत्री का चयन किया जाता है लेकिन पिछले वर्ष मात्र 300 पद ही पदोन्नति से भरे गए थे बाकी पदो पर पदोन्नति पेंडिंग मे पड़ी है।

Aanganwadi Uttarpradesh

आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश एक गैर सरकारी न्यूज वेबसाइट हैं जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों ,सेवाओ एवं निदेशालय द्वारा जारी आदेश की सूचना प्रदान करना है यह एक गैर सरकारी वेबसाइट है और आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश द्वारा डाली गई सूचना एवं न्यूज़ विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों पर निर्भर होती है वेबसाइट पर डाली गई सूचना के लिए कई लोगो द्वारा गठित टीम कार्य करती है

Related Articles

error: Content is protected !!