Site icon AanganwadiUttarpradesh

आंगनवाड़ी भर्ती की 274 नाम की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, तीन दिन तक चलेगा सत्यापन

बलिया जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी के एम पाण्डेय द्वारा शहरी/ ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी 18 बाल विकास परियोजनाओं में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती के मानदेय पर आधारित रिक्त पदों पर चयन हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत मेरिट लिस्ट जारी की गयी है।

जिसमे पाँच परियोजना मे चयनित महिला अभ्यर्थियो की लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है अब अन्य परियोजनाओ की मेरिट लिस्ट जारी की गयी है। इस मेरिट लिस्ट के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का चयन किया जायेगा। इस मेरिट सूची के अनुसार महिलाओ को अपनी परियोजना कार्यालय मे उपस्थित होकर अपने अभिलेखो का सत्यापन कराना होगा।

सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र में भरे गये विवरण से सम्बन्धित समस्त मूल शैक्षणिक अभिलेख / प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र, आधार कार्ड एवं यदि अभ्यर्थी द्वारा आरक्षण से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र जिसमे जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र ,विधवा से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र, तलाकशुदा/परित्यक्ता से संबंधित प्रमाण-पत्र ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र के साथ साथ निवासप्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ सत्यापित कराएंगे।

जिले मे भर्ती की विज्ञप्ति ,पदो की संख्या की जानकारी के लिए क्लिक करे

अगर चयनित अभ्यर्थी सत्यापन के लिए मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय मे उपस्थित नहीं होती है तो उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा, इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। सत्यापन के लिए आए अभ्यर्थियो को अलग से किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

सत्यापन कराने का ब्यौरा

सत्यापन तिथि उपस्थित होने का समय परियोजना का नाम
8 मार्च 2025सुबह 11 बजे सीयर, नगरा, पंदह, शहर
9 मार्च 2025सुबह 11 बजे दुबहड, रसडा, बैरिया, मुरलीछपरा, चिलकहर, बासडीह, सोहाव
10 मार्च 2025सुबह 11 बजे हनुमानगंज, मनियर, नवानगर, रेवती, बेलहरी

पिछली सूची देखने के लिए क्लिक करे

मेरिट सूची
मेरिट सूची
मेरिट सूची
मेरिट सूची
मेरिट सूची
मेरिट सूची
Exit mobile version