आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए नए नियम जारी, शासन ने किया आदेश जारी
आंगनवाड़ी भर्ती न्यूज
![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2023/03/FB_IMG_1679417572562-780x470.jpg)
शासन द्वारा उत्तरप्रदेश मे आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाडी के रिक्त पदों पर भर्ती के सम्बंध मे नयी नियमावली जारी कर दी गयी है। प्रदेश में बाल विकास विभाग में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर नए नियमानुसार सीधी भर्ती होगी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सचिव अनामिका सिंह द्वारा नयी चयन नियमावली जारी कर दी गयी है
राज्य में आंगनवाडी कार्यकत्रियों के कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से लगभग 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। अवगत हो कि वर्ष 2012 के बाद से प्रदेश कोई भर्ती न होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। अब जल्द ही राज्य के निकाय चुनाव के बाद आंगनवाडी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। चूंकि यह भर्ती 2021 मे होनी थी लेकिन इस भर्ती मे नियमो की अनदेखी की वजह से कौर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश मे इस भर्ती को स्थगित करना पड़ा
ये भी पढे क्या आंगनवाडी भर्ती में कोई डिप्लोमा लगता है ? पढने के लिए क्लिक करे
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को बारहवी पास होना जरूरी है। पूर्व की गयी आंगनवाडी कार्यकत्री भर्ती में आठवी से दसवी तक माँगा गया था लेकिन नयी शिक्षा नीति में आंगनवाड़ी कार्यकत्री की योग्यता को बारहवी कर दिया गया है
![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230321-WA0166-863x1024.jpg)
आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी कार्यकत्री के साथ सहायिका के पद आवेदन करने वाली गरीब महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को वरीयता श्रेणी में रखा जाएगा। आवेदिका जिस पद आवेदन करेगी उसे वहां का स्थायी निवासी होना जरूरी होगा। आंगनवाडी भर्ती में विधवा व तलाकशुदा महिलाओ को वरीयता भी दी जाती है
आंगनवाड़ी पद के चयन के लिए नियम व शर्ते
![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230321_223354-747x1024.jpg)
सेवा समाप्ति के नियम
![](https://aanganwadiuttarpradesh.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230321_225328-946x1024.jpg)
उम्र सीमा आंगनवाड़ी भर्ती 2023 की नियमावली के अनुसार आंगनवाड़ी पद के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष की होनी चाहिए इससे पूर्व आंगनवाड़ी के पदो पर कम से कम 21 वर्ष की महिलाए ही आवेदन कर सकती थी
शैक्षिक योग्यता नई नियमावली के अनुसार अब कार्यकत्री ,मिनी और सहायिका सभी के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर होनी चाहिए जबकि इससे पहले कार्यकत्री के लिए दसवी पास और सहायिका के लिए आठवी पास ही निर्धारित थी
इस सीधी भर्ती में सहायिकाओं को कार्यकत्री के पद पर आवेदन के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जायेगा इससे सहायिका को कार्यकत्री बनने का भी मौका मिलेगा
समायोजन जो आंगनवाड़ी अपना कार्य क्षेत्र से जिले के अंदर दूसरे कार्य क्षेत्र में जाना चाहती है वो अपने डीपीओ को लिखित पत्र से अवगत करा कर समायोजन कर सकती है
अन्य दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र छः माह से पुराना नही होना चाहिए और जाति व निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन वाले ही मान्य होंगे जिससे इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने में आसानी हो