अन्य राज्यआंगनवाड़ी न्यूज़

प्रदेश के 500 मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को किया जायेगा अपग्रेड,बढ़ेगा मानदेय

आंगनवाड़ी न्यूज

बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के 500 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो को अपग्रेड किया जायेगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गयी है। इन आंगनवाड़ी केन्द्रो के अपग्रेड होने के बाद केन्द्रो पर नियुक्त वर्करो का मानदेय भी बढ़ जायेगा साथ ही सहायिकाओ की भर्ती भी की जायेगी।

वर्तमान समय मे प्रदेश मे कुल 18465 आंगनबाड़ी केंद्र और 500 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र चल रहे हैं। पिछले वर्ष सरकार ने प्रदेश के मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो को अपग्रेड करने के लिए योजना शुरू की थी लेकिन बजट के अभाव के चलते इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो को अपग्रेड नहीं किया जा सका।

लेकिन अब हिमाचल सरकार दुबारा इन मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो को अपग्रेड करने पर काम कर रही है अगर सरकार द्वारा इन मिनी केन्द्रो को फुल केंद्र का दर्जा देती है तो प्रदेश मे आंगनवाड़ी केन्द्रो की संख्या 18,965 हो जाएगी। इन केन्द्रो पर लगभग 37 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं कार्यरत हैं।

मिनी आंगनवाड़ी वर्करो को केन्द्रो के अपग्रेड करने पर दोगनी खुशी मिलेगी। मिनी केन्द्रो पर सहायिका नियुक्त नहीं की जाती साथ ही मिनी वर्करो का मानदेय फुल कार्यकत्री से कम होता है। इन मिनी केन्द्रो को अपग्रेड करने के बाद मिनी वर्करो के मानदेय में वृद्धि होने के साथ साथ इन्हे सहायिका भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मिनी केन्द्रो को फुल केन्द्रो मे अपग्रेड होने से इन केन्द्रो की संख्या भी बढ़ जायेगी साथ ही क्षेत्रो के लाभार्थियों की संख्या मे भी इजाफा होगा। आंगनवाड़ी भर्ती की आस मे बैठी हजारो महिलाओ को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे क्योंकि इन केन्द्रो पर सहायिकाओ के पदो की संख्या बढ्ने से सहायिका के पदो पर भर्ती भी की जाएंगी।

अवगत हो कि राज्य के हर क्षेत्र मे जनसंख्या के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र और मिनी केंद्र का संचालन किया जाता है। जिसमे 150 से 200 के बीच जनसंख्या होने पर मिनी केंद्र को बनाया जाता हैं। अगर क्षेत्र की जनसंख्या 300 या इससे अधिक है तो वहा पर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता हैं।

ये भी पढे … राजस्थान सरकार ने किया 6204 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो को अपग्रेड

ये भी पढे … उत्तराखंड मे 5115 मिनी केन्द्रो को किया गया अपग्रेड

Aanganwadi Uttarpradesh

आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश एक गैर सरकारी न्यूज वेबसाइट हैं जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों ,सेवाओ एवं निदेशालय द्वारा जारी आदेश की सूचना प्रदान करना है यह एक गैर सरकारी वेबसाइट है और आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश द्वारा डाली गई सूचना एवं न्यूज़ विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों पर निर्भर होती है वेबसाइट पर डाली गई सूचना के लिए कई लोगो द्वारा गठित टीम कार्य करती है

Related Articles

error: Content is protected !!